Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Dharamsala: One year old employment registration no longer mandatory for e-taxi subsidy

धर्मशाला: ई-टैक्सी सब्सिडी के लिए अब एक साल पुराना रोजगार पंजीकरण जरूरी नहीं

Sun, 29 Nov 2026 12:49 PM IST
Krishan Singh अश्वनी पंडित, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला।
अश्वनी पंडित, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला। Published by: Krishan Singh Updated Sun, 29 Nov 2026 12:49 PM IST
सार

ई-टैक्सी खरीदने पर 50 फीसदी सब्सिडी पाने वाले युवाओं को सरकार ने राहत दी है। अब योजना का लाभ लेने के लिए रोजगार कार्यालय में एक साल पुराना पंजीकरण होना जरूरी नहीं होगा। 

विज्ञापन
Dharamsala: One year old employment registration no longer mandatory for e-taxi subsidy
हिमाचल सरकार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश में राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्टअप योजना-2023 के तहत ई-टैक्सी खरीदने पर 50 फीसदी सब्सिडी पाने वाले युवाओं को सरकार ने राहत दी है। अब योजना का लाभ लेने के लिए रोजगार कार्यालय में एक साल पुराना पंजीकरण होना जरूरी नहीं होगा। नई व्यवस्था के तहत आवेदन जमा करवाने की तारीख को अभ्यर्थी का हिमाचल के किसी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत होना अनिवार्य होगा। सरकार ने एक अप्रैल 2026 या इसके बाद योजना के लिए आवेदन करने वाले युवाओं पर यह व्यवस्था लागू की है। पहले अभ्यर्थियों के लिए आवेदन से एक साल पहले रोजगार कार्यालय में पंजीकरण होना जरूरी था। अब इस शर्त को हटा दिया है। हालांकि, आवेदन जमा करवाने के बाद रोजगार कार्यालय में पंजीकरण कराने वाले युवा पात्र नहीं होंगे।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में 10 अक्तूबर 2026 को हुई बैठक में लिए फैसले के बाद निदेशालय श्रम, रोजगार एवं विदेशी रोजगार ने सभी जिला रोजगार अधिकारियों को इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं। नई व्यवस्था के तहत जिला रोजगार अधिकारी आवेदनों की जांच करेंगे और आवेदन की तारीख को पंजीकृत अभ्यर्थियों की सूची तैयार कर संबंधित क्षेत्रीय परिवहन अधिकारियों (आरटीओ) को भेजेंगे। इसके साथ ही योजना की अन्य पात्रता शर्तें पूरी करना भी अनिवार्य होगा।
विज्ञापन

योजना के तहत चयन प्रक्रिया में आरटीओ की अहम भूमिका रहेगी। पात्र अभ्यर्थियों का कौशल परीक्षण करवाया जाएगा। इसके परिणाम निदेशालय को भेजे जाएंगे। इनके आधार पर प्रदेशभर के अभ्यर्थियों की संयुक्त मेरिट सूची तैयार की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांगड़ा में 19 अन्य आवेदक भी पात्रता के दायरे में
क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी धर्मशाला अक्षय कुमार के अनुसार, इस वर्ष कांगड़ा जिले में योजना के तहत ई-टैक्सी सब्सिडी के लिए छह युवाओं के मामले मंजूर हुए हैं। नई व्यवस्था लागू होने से 19 अन्य आवेदक भी पात्रता के दायरे में आ गए हैं। हालांकि, इन युवाओं को योजना का लाभ लेने के लिए औपचारिकताएं पूरी करनी होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed