फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   dharamsala news: IPL match in hpca cricket stadium dharamsala in 2023

HPCA Dharamshala: धर्मशाला स्टेडियम में इस बार हो सकते हैं आईपीएल के दो मैच

Mon, 06 Feb 2023 11:28 AM IST
अरविन्द ठाकुर मोहिंद्र सिंह, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
मोहिंद्र सिंह, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 06 Feb 2023 11:28 AM IST
सार

आईपीएल गवर्निंग काउंसिल के चेयरमैन अरुण कुमार धूमल ने कहा कि कोशिश है कि धर्मशाला स्टेडियम में आईपीएल के एक या दो मैच हों। जल्द आईपीएल के मैचों और स्थान शेड्यूल जारी कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
dharamsala news: IPL match in hpca cricket stadium dharamsala in 2023
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला। - फोटो : संवाद

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में करीब दस साल बाद फिर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के एक या दो मैच हो सकते हैं। इसके लिए तैयारियां चल रही हैं। टेस्ट मैच और आईपीएल के लिए पिछले दिनों बीसीसीआई की ब्रॉडकास्टर टीम ने भी धर्मशाला स्टेडियम का मुआयना किया था। उन्होंने टेस्ट मैच सहित आईपीएल मैचों की संभावनाओं के चलते मैदान सहित स्टैंड, पवेलियन और कमेंटेटर रूम का जायजा लिया।

विज्ञापन


एचपीसीए को भी दस साल बाद धर्मशाला में आईपीएल के मैच होने की पूरी उम्मीद है। इसके लिए अंदरखाते तैयारियां चल रही हैं। इस बार आईपीएल गवर्निंग काउंसिल के चेयरमैन भी एचपीसीए के पूर्व अध्यक्ष अरुण कुमार धूमल हैं। ऐसे में हिमाचलियों की उम्मीद और बढ़ गई है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार आईपीएल मैचों के लिए मैदानों में धर्मशाला और गुवाहाटी क्रिकेट स्टेडियम को भी शामिल किया गया है। धर्मशाला स्टेडियम में 2008 में शुरू हुए आईपीएल के तीसरे संस्करण के दौरान 2010 में दो मैच खेले गए थे। 2010 से 2013 तक आईपीएल के चार संस्करणों में धर्मशाला में आईपीएल के नौ मैच खेले गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


कोशिश है धर्मशाला में हों एक या दो मैच : अरुण
आईपीएल गवर्निंग काउंसिल के चेयरमैन अरुण कुमार धूमल ने कहा कि कोशिश है कि धर्मशाला स्टेडियम में आईपीएल के एक या दो मैच हों। जल्द आईपीएल के मैचों और स्थान शेड्यूल जारी कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पहली बार हो रहे महिला आईपीएल में देश की उभरती महिला खिलाड़ियों को एक मंच मिल रहा है।

धर्मशाला में कब -कब हुए आईपीएल मैच
1 16 अप्रैल 2010            पंजाब किंग्स- डेक्कन चार्जर
2 18 अप्रैल 2010            पंजाब किंग्स- चेन्नई सुपर किंग्स
3 15 मई 2011             पंजाब किंग्स- दिल्ली डेयरडेविल्स
4 17 मई 2011             पंजाब किंग्स- रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
5 21 मई 2011             पंजाब किंग्स- डेक्कन चार्जर
6 17 मई 2012             पंजाब किंग्स- चेन्नई सुपर किंग्स
7 19 मई 2012             पंजाब किंग्स- दिल्ली डेयरडेविल्स
8 16 मई 2013             पंजाब किंग्स- दिल्ली डेयरडेविल्स
9 18 मई 2013             पंजाब किंग्स- मुंबई इंडियंस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed