फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Dharamsala: New student council elected in Central University, 12 unopposed and voting for seven posts

धर्मशाला: केंद्रीय विश्वविद्यालय में चुनी नई छात्र परिषद, 12 निर्विरोध और सात पदों के लिए हुआ मतदान

Fri, 03 Dec 2021 10:16 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 03 Dec 2021 10:16 PM IST
सार

केंद्रीय विश्वविद्यालय में छात्र परिषद (शैक्षणिक सत्र 2021-22) के चुनाव विवि के तीनों परिसरों धर्मशाला, शाहपुर और देहरा में हुए। इन सभी स्कूलों में 19 पदाधिकारी निर्वाचित हुए। इसमें 12 निर्विरोध चुने गए। तीन स्कूलों में सात सीटों के लिए 10 उम्मीदवारों के लिए मतदान हुआ। 

विज्ञापन
Dharamsala: New student council elected in Central University, 12 unopposed and voting for seven posts
केंद्रीय विश्वविद्यालय में चुनी नई छात्र परिषद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय में छात्र परिषद (शैक्षणिक सत्र 2021-22) के चुनाव विवि के तीनों परिसरों धर्मशाला, शाहपुर और देहरा में हुए। इन सभी स्कूलों में 19 पदाधिकारी निर्वाचित हुए। इसमें 12 निर्विरोध चुने गए। तीन स्कूलों में सात सीटों के लिए 10 उम्मीदवारों के लिए मतदान हुआ। कुल 31 उम्मीदवारों ने नामांकन भरे थे, इसमें से पांच के नामांकन रद्द हुए और चार उम्मीदवारों ने नामांकन वापस लिए। चुनाव छात्र कल्याण परिषद के अधिष्ठाता प्रो. प्रदीप कुमार की देखरेख में हुए।

विज्ञापन


केंद्रीय विवि में मौजूदा समय में 12 स्कूल चल रहे हैं। स्कूल आफ कामर्स एडं मैनेजमेंट स्टडीज से हितेश वर्मा, जैसमीन और साहिल मारकंडा, पृथ्वी एवं पर्यावरण विज्ञान स्कूल से ज्योति ठाकुर, भाषा स्कूल से दीपक शर्मा और लक्ष्मी रानी को चुना गया। वहीं जैविक स्कूल से आकाश राठौर, विनीता कौंडल, गणित, कंप्यूटर और सूचना विज्ञान स्कूल से रंजना कुमारी, कनु चौधरी, पर्यटन, यात्रा और आतिथ्य प्रबंधन स्कूल से अंशुल शर्मा और शिक्षा स्कूल से दीपिका को निर्विरोध चुना गया है।
विज्ञापन


वहीं पत्रकारिता, जनसंचार और नव मीडिया स्कूल से तन्मेय, समाज विज्ञान स्कूल से सौरभ जम्वाल, अनीता देवी, टिवंकल, अदिति वर्मा भौतिक और पदार्थ विज्ञान स्कूल से अंशुल कुमार और अनुराग राठौर निर्वाचित हुए। विवि के कुलपति प्रो. सत प्रकाश बंसल ने छात्र परिषद के सभी विजेता सदस्यों को बधाई दी और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. प्रदीप कुमार ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया सुबह नौ बजे शुरू हुई और एक बजे समाप्त हुई। संपूर्ण निर्वाचन प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से सफल हुई। उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में छात्र परिषद विवि प्रशासन के साथ मिलकर काम करेगी और छात्रों को समस्याओं को सुलझाने के लिए सहयोग करेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed