फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   dharamsala municipal corporation election.

जानिए, कब हो रहे हैं धर्मशाला नगर निगम चुनाव

Sun, 04 Oct 2015 10:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 04 Oct 2015 10:53 AM IST
विज्ञापन
dharamsala municipal corporation election.

नवंबर-दिसंबर में संभावित पंचायत चुनाव के बाद नगर निगम धर्मशाला के चुनाव होंगे। फरवरी तक धर्मशाला को महापौर, उपमहापौर और पार्षद मिल सकते हैं। राज्य सरकार ने हाल ही में नगर निगम शिमला की तर्ज पर धर्मशाला को नगर निगम बनाने की अधिसूचना जारी की है।

विज्ञापन


नगर निगम धर्मशाला का खाका तैयार किया जा रहा है। नगर परिषद धर्मशाला के सारे क्षेत्रों के अलावा साथ लगती लगभग 18 ग्राम पंचायतों को इसकी परिधि में लाया जा रहा है। विभागीय स्तर पर नगर निगम धर्मशाला का खाका बनाया जा रहा है। इसके लिए शिमला नगर निगम के ढांचे को भी स्टडी किया जा रहा है। जल्द ही नगर निगम धर्मशाला के वार्ड तय कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन


यह सारी प्रक्रिया एक-दो महीने के भीतर पूरी कर ली जाएगी। उसके बाद पंचायतों की तरह स्थानीय निकायों में चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। शिमला नगर निगम का टेन्योर मई 2017 तक है। केवल शिमला नगर निगम को छोड़कर बाकी सभी स्थानीय निकायों में चुनाव होंगे क्योंकि इनका कार्यकाल फरवरी 2016 तक पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


महापौर, उपमहापौर का सीधा चुनाव नहीं-
महापौर और उपमहापौर के सीधे चुनाव नहीं होंगे। इनका चयन पार्षद करेंगे। राज्य सरकार ने नगर निगम शिमला के चुनाव में महापौर और उपमहापौर के प्रत्यक्ष चुनाव की व्यवस्था को बदल दिया है।


पंचायती राज मंत्री पंचायत अनिल शर्मा ने बताया कि चुनाव के बाद स्थानीय निकायों के साथ धर्मशाला नगर निगम के चुनाव भी होने हैं। नगर निगम धर्मशाला में लगभग 18 ग्राम पंचायतें शामिल की जा रही हैं। इनमें पंचायत चुनाव नहीं होंगे। ये नगर निगम के वार्डों में बंटी होंगी जिनसे पार्षद चुने जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed