फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Dhanteras today, millions of businesses expected

धनतेरस आज, ये रहेगा पूजन का शुभ मुहूर्त

Tue, 21 Oct 2014 10:37 AM IST
Updated Tue, 21 Oct 2014 10:37 AM IST
विज्ञापन
Dhanteras today, millions of businesses expected

राजधानी में कारोबारियों को करीब एक करोड़ के कारोबार की उम्मीद है। इस बार बागों में सेब की बहार आई। कश्मीर में बाढ़ के कारण हिमाचली सेब उत्पादकों को रेट अच्छे मिले हैं। शिमला से लेकर किन्नौर और कुल्लू तक सेब उत्पादक सोने में अपना पैसा निवेश कर रहे हैं।

विज्ञापन


ये रहेगा पूजन का शुभ मुहूर्त
धनतेरस पर खरीददारी का शुभ मुहूर्त सुबह 11.33 बजे से दोपहर 12.40, दोपहर 2.30 बजे से शाम 4 बजे तक और इसके बाद शाम 6.33 बजे से 9.33 बजे तक है।

क्योंकि पिछले साल के मुकाबले इस बार दिवाली में सोना सस्ता हो गया है। सराफा व्यापारियों ने भी सोने और चांदी की मूर्तियां, सिक्के और पूजा की थालियों की विशेष वैरायटी तैयार की हैं। इस बार दुबई की खास कारीगरी से तैयार 25 से 100 ग्राम की मां लक्ष्मी, गणपति और सरस्वती की मूर्तियां तैयार की गई हैं।
विज्ञापन


इनकी कीमत 5 से 25 हजार रुपये तक है। यही नहीं, चांदी के हर सिक्के पर 100 रुपये तक की छूट और सोने के गहनों पर 50 से 80 फीसदी तक बनवाई में छूट दे रहे हैं। इसके अलावा लोगों के लिए गोल्डन और सिलवर पलेटिड बर्तन भी तैयार किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


चंबा के सतनाम ज्वैलर्स व अग्रवाल ज्वैलर्स का कहना है कि धनतेरस पर दस से बीस प्रतिशत तेजी की उम्मीद है। सिरमौर जिले में छह से साढ़े छह करोड़ के कारोबार का अनुमान है। सोने-चांदी के दामों में कमी की वजह से पिछली धनतेरस की तुलना इस बार 20 से 25 प्रतिशत बिक्री बढ़ने की उम्मीद है।

ऑटोमोबाइल सेक्टर में हाोगा करोड़ों का कारोबार

Dhanteras today, millions of businesses expected

राजधानी शिमला में धनतेरस पर करीब दस करोड़ रुपये के कारोबार की उम्मीद है। मारुति, टोयटा और महिंद्रा शोरूम में मंगलवार को साठ से अधिक गाड़ियों की डिलिवरी ली जाएगी।

टाटा मोटर्स व मारुति के माध्यम से चंबा में दस गाड़ियों की बुकिंग हुई है। बिलासपुर में एक करोड़ के कारोबार की उम्मीद है। सिरमौर जिले में 6.5 करोड़ कारोबार की उम्मीद है। मारुति शोरूम पांवटा के डीलर कुलदीप दत्त ने कहा कि धनतेरस पर तीन दर्जन कारों की एडवांस बुकिंग हुई है। सोलन में 200 गाडियां शोरूम से निकलेंगी।

मारुति शोरूम के एमडी सेहज शब्द गोयल ने बताया कि अभी तक 50 के करीब गाड़ियों की बुकिंग है। टायटा शोरूम के वाइस प्रेसिडेंट राजीव कश्यप ने बताया कि इस बार धनतेरस पर लोगों को रूझान से 35 - 40 गाडि़यों की बुकिंग धनतेरस पर है।

ऊना में शेव्रोले के शोरूम में 42 गाड़ियों की एडवांस बुकिंग की गई है। शोरूम के संचालक विशाल शर्मा के मुताबिक दिवाली तक पांच करोड़ के कारोबार का अनुमान है। मारुति सुजूकी के शोरूम में 50 गाड़ियों की एडवांस बुकिंग चल रही है।

मारुति सुजूकी सेल मैनेजर अनिल ठाकुर का कहना है कि दिवाली तक लगभग सात करोड़ के कारोबार का अनुमान है। कांगड़ा में 80 गाड़ियों की बुकिंग हो चुकी है। इसकी अनुमानित बिक्री करीब तीन करोड़ 20 लाख बनती है। हमीरपुर में धनतेरस पर 40 और दिवाली के दिन 50 गड़ियों की बुकिंग है।

फ्लैट्स की जमकर बुकिंग

Dhanteras today, millions of businesses expected

रियल एस्टेट कारोबारियों का अनुमान है कि इस शुभ मौके पर कई करोड़ रुपये की संपत्तियां लोग खरीदेंगे। फ्लैट की बुकिंग करवा चुके और जमीन के सौदों को इस दिन के लिए टाल चुके सैकड़ों परिवार इनमें शामिल हैं।

चंबा में हिमुडा के माध्यम से तीन फ्लैट की बुकिंग हुई है। चंबा में हिमुडा ही रियल एस्टेट का सबसे बड़ा कारोबारी है। सिरमौर जिले में दो दर्जन फ्लैट की बुकिंग हुई है। चार से साढ़े चार करोड़ का कारोबार होगा।

एक दर्जन लोग धनतेरस के दिन फ्लैट की चाबी लेंगे। कालाअंब के रियल एसटेट कारोबारी एसके ठाकुर ने बताया कि पांवटा, धौलाकुंआ नाहन बाजार, यशवंत विहार, कालाअंब में कम से कम दो दर्जन लोगों ने फ्लैट खरीदे हैं।

टू व्हीलर्स: सैकड़ों वाहन भरेंगे फर्राटा

Dhanteras today, millions of businesses expected

राजधानी में दोपहिया वाहनों बजाज और ऐनफिल्ड के शोरूम में आठ वाहनों की मंगलवार के लिए बुकिंग हुई है। चंबा में सभी नामी कंपनियों के शोरूम में करीब 50 दोपहिया वाहनों की बुकिंग हो चुकी है।

साहिल ऑटो मोबाइल के मालिक साजिद खान का कहना है कि उनकी एजेंसी में 12 दोपहिया वाहन बुक हुए हैं। बिलासपुर जिले में लगभग दस कंपनियों के शोरूम हैं। इनमें दो दर्जन दोपहिया वाहनों की बुकिंग हुई है। 20 लाख तक कारोबार की उम्मीद है।

हीरो कंपनी के संचालक राकेश कटवाल के अनुसार उनके यहां तीन बाइकों की बुकिंग हुई है। सिरमौर जिले में करीब 200 दोपहिया वाहनों के सड़क पर उतरने की संभावना है। कम से कम सवा करोड़ के बीच कारोबार होगा। स्कूटी शोरूम पांवटा के डीलर परमिंदर सिंह ने कहा कि स्कूटी खरीदने वाले लोग आम दिनों की अपेक्षा ज्यादा आएंगे।

मंडी में धनतेरस और दिवाली पर्व पर अलग-अलग कंपनियों के पास दोपहिया वाहन खरीदने के लिए 150 बुकिंग आई है। सोलन में प्रमुख टू व्हीलर्स डीलर के पास 80 बुकिंग शामिल हैं।

रनवे मोटर्स के आनर तुषार गुप्ता ने बताया कि अभी करीब 35 की बुकिंग है। यह दोपहिया वाहन धनतेरस पर निकाली जाएगी। वहीं टीवीएस नारंग शोरूम के मनिंद्र कौर का कहना है कि 25 के करीब बुकिंग है।

अन्य लोगा आन स्पाट पर पेमेंट पर कर वाहन खरीद रहे हैं। ऊना हौंडा टू व्हीलर्स के शोरूम में इस बार धनतेरस और दिवाली पर दो दर्जन से ज्यादा स्कूटी तथा एक दर्जन बाइक्स की एडवांस बुकिंग चल रही है। हमीरपुर में 20 मोटरसाइकिल की एडवांस बुकिंग है।

बाजार में 25 से 35 हजार रुपये तक खास डिनर सेट

Dhanteras today, millions of businesses expected

राजधानी के बर्तन बाजार में इस धनतेरस पर कांसे के 25 से 35 हजार तक की लागत के खास डिनर सेट की नई वैरायटी बाजार में उपलब्ध है।

हर वैरायटी में 15 से 20 फीसदी तक की वृद्धि हुई है। लिहाजा इस बार बर्तनों की खनक महंगी है। चंबा शहर के मुख्य व्यापारी घनश्याम बताते हैं कि बर्तनों के कारोबार का करीब 10 लाख रुपये का अनुमान है।

बिलासपुर के बर्तन विक्रेता प्रदीप परमार के अनुसार इस बार धनतेरस पर लगभग 40 लाख रुपये के कारोबार की उम्मीद है। सिरमौर में बर्तनों का दो करोड़ के कारोबार का अनुमान है। प्रदेश व्यापार मंडल के अध्यक्ष एवं नाहन के व्यापारी ओपी सैणी ने कहा कि हर परिवार कोई न कोई बर्तन जरूर खरीदता है।

सोलन के बर्तन विक्रेता मितल जनरल स्टोर, मितल बर्दर, राजपाल ट्रेडर, होम साज, गणपति डिपार्टमेंट, केत राम अमर चंद शाप के नितिन सूद ने बताया कि पिछली बार धनतेरस पर डेढ़ लाख से अधिक के बर्तन बिके थे। इस बार भी यही उम्मीद है।

ऊना जिले में इस मर्तबा बर्तन बाजार में लगभग 22 लाख के कारोबार की उम्मीद है। पुरी बर्तन स्टोर के मालिक पवन पुरी का कहना है कि धनतेरस पर बर्तनों से बाजार सज गए हैं। वहीं, ऊना के बर्तन कारोबारी लक्की बर्तन स्टोर लक्की और सूरी बर्तन स्टोर के सतीश कुमार का कहना है कि बजार में स्टील के बर्तनों की मांग काफी ज्यादा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed