फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Dhani Ram Shandil: The govt's priority is to bring the deprived sections into the mainstream.

Dhani Ram Shandil: वंचित वर्गों को मुख्यधारा में जोड़ना सरकार की प्राथमिकता

Wed, 23 Aug 2023 04:38 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 23 Aug 2023 04:38 PM IST
सार

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कर्नल धनी राम शांडिल ने कहा कि शिमला के रझाणा में हिमाचल प्रदेश कोली समाज सामुदायिक केंद्र का निर्माण किया जाएगा। इस केंद्र के निर्मित होने से प्रदेश के सभी वर्गों के लोग लाभान्वित होंगे। 

विज्ञापन
Dhani Ram Shandil: The govt's priority is to bring the deprived sections into the mainstream.
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. कर्नल धनी राम शांडिल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कर्नल धनी राम शांडिल ने अनुसूचित जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक और विशेष रूप से सक्षम लोगों के सशक्तीकरण (ईएसओएमएसए) के कार्यों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार समाज के वंचित वर्गों को विकास की मुख्यधारा में लाने के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। शिमला के रझाणा में हिमाचल प्रदेश कोली समाज सामुदायिक केंद्र का निर्माण किया जाएगा। इस केंद्र के निर्मित होने से प्रदेश के सभी वर्गों के लोग लाभान्वित होंगे। उन्होंने अधिकारियों से इस संबंध में एफसीए मामले के शीघ्र समाधान के निर्देश दिए।

विज्ञापन


अधिकारियों को परियोजना निर्माण क्षेत्र का सर्वेक्षण कर शीघ्र रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सामुदायिक केंद्र के निर्माण की निष्पादन एजेंसी हिमुडा को विभाग की ओर से 30 लाख रुपये हस्तांतरित किए गए हैं। राष्ट्रीय हरित अधिकरण के मापदंडों को ध्यान में रखते हुए इस सामुदायिक केंद्र का निर्माण किया जाएगा। विभाग की ओर से वृद्धावस्था पेंशन योजना, अपंग राहत भत्ता, विधवा पेंशन और कुष्ठ रोगी पुनर्वास भत्ता जैसी विभिन्न योजनाओं के माध्यम से लोगों को लाभान्वित किया जा रहा है। दिव्यांग विद्यार्थियों को शिक्षा ग्रहण करने के लिए प्रोत्साहन प्रदान करने के उद्देश्य से विभिन्न छात्रवृत्ति योजनाएं चलाई जा रही हैं। बैठक में निदेशक ईएसओएमएसए प्रदीप कुमार ठाकुर मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed