फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Dhami CHC will become an ideal hospital, vacant posts will also be filled.

Shimla News: धामी सीएचसी बनेगा आदर्श अस्पताल, रिक्त पद भी भरेंगे

Wed, 11 Feb 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Feb 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Dhami CHC will become an ideal hospital, vacant posts will also be filled.
लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य का एलान
विज्ञापन

जाबरी में महिला मंडल भवन का किया लोकार्पण
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बुधवार को शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र की पंचायत बठमाना के जाबरी में महिला मंडल भवन का लोकार्पण किया। भवन के निर्माण पर साढ़े तीन लाख रुपये खर्च हुए हैं। उन्होंने कि धामी सीएचसी को आदर्श अस्पताल बनाया जाएगा। सुन्नी अस्पताल में 100 बेड की क्षमता कर दी है। स्वास्थ्य विभाग में रिक्त पदों को भरने के लिए सरकार ने प्रक्रिया शुरू की है।

विक्रमादित्य ने कहा कि जायसी मंदिर के पास खेल का मैदान बनाया जाएगा। उन्होंने जिम के लिए दो लाख रुपये देने की घोषणा की। मंत्री ने कहा कि शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में 375 से 400 करोड़ रुपये विभिन्न विकास कार्यों पर खर्च किए हैं। मंगला माता से भीगड़ी सड़क की सारी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद बजट जारी किए जाएगा। मंत्री ने कहा कि चिट्टे के कारण युवाओं का भविष्य अधर में लटक गया है। लोग नशे के कारोबार की सूचना पुलिस को दें।
विज्ञापन

पूर्व विधायक सोहन लाल ने कहा कि महिला मंडल भवन से विभिन्न कार्यों के लिए मदद मिलेगी। स्थानीय लोगों ने समस्याएं भी उठाईं। एक व्यक्ति ने कहा कि धामी में कृषि विभाग का सेल ऑफिस बंद पड़ा है। इससे किसानों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। मंत्री ने आश्वासन दिया कि इस समस्या पर सकारात्मक कदम उठाया जाएगा। स्थानीय निवासी ललित कुमार ने कहा कि थारट सड़क का काम और डंगे का कार्य पूरा नहीं हुआ है। मंत्री ने आश्वासन दिया कि सभी मांगों का समाधान किया जाएगा। मंत्री ने कहा कि धामी में नया सामुदायिक भवन बनाया जाएगा। इसके लिए विभाग भूमि की तलाश कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article