फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   dhalli rampur four lane survey complete hatu mata ropeway project sukhu

Shimla: नारकंडा दौरे के दौरान सीएम ने की कई घोषणाएं, निर्विरोध चुनी गई नगर पंचायत को 50 लाख रुपये देने का एलान

Sun, 07 Jun 2026 01:17 PM IST
Ankesh Dogra न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Ankesh Dogra Updated Sun, 07 Jun 2026 01:17 PM IST
सार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि ढली-नारकंडा-रामपुर फोरलेन सड़क परियोजना का सर्वेक्षण पूरा हो चुका है और इसमें सुरंग निर्माण को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने हाटू माता रोपवे परियोजना को नाबार्ड के तहत विकसित करने की बात कही। नारकंडा नगर पंचायत के निर्विरोध निर्वाचित होने पर मुख्यमंत्री ने 50 लाख रुपये देने की घोषणा भी की।

विज्ञापन
dhalli rampur four lane survey complete hatu mata ropeway project sukhu
नारकंडा दौरे के दौरान मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

विज्ञापन

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने रविवार को शिमला जिले के हाटू माता मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और कल्याण की कामना की। इस दौरान उन्होंने प्रदेश में धार्मिक पर्यटन और सड़क संपर्क सुविधाओं को मजबूत बनाने को लेकर कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश अपनी समृद्ध देव संस्कृति के लिए विश्वभर में प्रसिद्ध है और राज्य सरकार धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने बताया कि ढली-नारकंडा-रामपुर सड़क को फोरलेन राजमार्ग के रूप में विकसित करने की योजना पर काम चल रहा है और इसके लिए सर्वेक्षण का कार्य पूरा हो चुका है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस परियोजना में सुरंग निर्माण को प्राथमिकता दी जाएगी, ताकि भूस्खलन की घटनाओं से होने वाले नुकसान को कम किया जा सके और लोगों को सुरक्षित तथा सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार हाटू माता रोपवे परियोजना को भी प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ा रही है। इस परियोजना को नाबार्ड के तहत प्रस्तावित किया गया है। मुख्यमंत्री के अनुसार रोपवे परियोजना को धरातल पर उतरने में तीन से चार वर्ष का समय लग सकता है, लेकिन सरकार इसके क्रियान्वयन के लिए प्रतिबद्ध है।

विज्ञापन


सुक्खू ने कहा कि हाटू माता सड़क के सुधार कार्यों के लिए भी धनराशि स्वीकृत कर दी गई है। सड़क उन्नयन के दौरान पर्यावरण संरक्षण का विशेष ध्यान रखा जाएगा और पेड़ों की कटाई को न्यूनतम रखने का प्रयास किया जाएगा। इससे श्रद्धालुओं और पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी। मुख्यमंत्री ने निर्विरोध निर्वाचित नारकंडा नगर पंचायत के लिए 50 लाख रुपये की विशेष अनुदान राशि देने की घोषणा भी की। इस अवसर पर नवनिर्वाचित पंचायती राज प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री को सम्मानित किया। उन्होंने नारकंडा में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम में विधायक कुलदीप राठौर, देहरा विधायक कमलेश ठाकुर, हिमाचल प्रदेश वन विकास निगम के उपाध्यक्ष केहर सिंह खाची, हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक के अध्यक्ष देवेन्द्र श्याम, उपायुक्त अनुपम कश्यप, पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed