फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   DGP SR Mardi meets DW Negi notice to jail superintendent

डीजीपी की नेगी से मुलाकात पर जेल मुख्यालय ने लिया कड़ा संज्ञान

Wed, 21 Feb 2018 11:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Wed, 21 Feb 2018 11:25 AM IST
विज्ञापन
DGP SR Mardi meets DW Negi notice to jail superintendent

डीजीपी सीताराम मरडी और बहुचर्चित गुड़िया केस से जुड़े सूरज हत्याकांड के आरोपी डीडब्ल्यू नेगी की 10 फरवरी को गुपचुप मुलाकात पर जेल मुख्यालय ने कड़ा संज्ञान लिया है। जेल मुख्यालय ने जेल अधीक्षक कैथू ललित मोहन शर्मा को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है।

विज्ञापन


पूछा है कि डीजीपी सीताराम मरडी जेल परिसर में कैसे दाखिल हुए। अपने कमरे में विचाराधीन कैदी की मुलाकात कराने पर भी जवाब तलब किया है। मुख्यालय ने अधीक्षक को जल्द जवाब देने के निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन


दरअसल, डीजीपी मरडी ने 10 फरवरी को पुलिस लाइन कैथू के निरीक्षण के बाद कैथू जेल जाकर जेल अधीक्षक के कमरे में डीडब्ल्यू नेगी से मुलाकात की थी।

उस दौरान उनके साथ डीआईजी दक्षिण रेंज आसिफ जलाल और एसपी शिमला ओमापति जम्वाल भी थे। मुलाकात के दौरान जेल मुख्यालय में तैनात चीफ वेलफेयर ऑफिसर भानु प्रकाश शर्मा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीजीपी मरडी ने खुद मुलाकात की बात स्वीकार की थी, लेकिन डीजीपी और हत्या के आरोप में जेल में निरुद्ध बंदी की जेल अधीक्षक के कमरे में मुलाकात से विवाद खड़ा हो गया है। नियमानुसार जेल में कैदी से मिलने के लिए मंजूरी लेनी पड़ती है।

तभी जेल में बने कक्ष में ही कैदी से मुलाकात हो सकती है। डीजी जेल सोमेश गोयल का कहना है कि मामले में जेल अधीक्षक को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। जवाब के आधार पर कार्रवाई होगी।

मानसिक रूप से कमजोर बच्चों के मामले की होगी जांच
बिलासपुर/बरमाणा। हरनोड़ा गांव में मानसिक रूप से कमजोर बच्चों के मामले में अब एसडीएम की निगरानी में जांच होगी। इस संबंध में उपायुक्त ने सीएमओ को आदेश जारी किए हैं। एसडीएम सदर को भी पूरे मामले की स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर जांच करने को कहा है। अमर उजाला की ओर से मामला उजागर करने के बाद जिला प्रशासन हरकत में आ गया है। 

उल्लेखनीय है कि बिलासपुर जिला के हरनोड़ा गांव में 11 बच्चों का मानसिक विकास नहीं हो पा रहा है। हैरत की बात है कि स्वास्थ्य विभाग खुद तो इस मामले में जागा ही नहीं, शिक्षा विभाग के कहने पर भी नहीं चेता। अब जब अमर उजाला ने 20 फरवरी के अंक में इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया तो जिला प्रशासन ने सीएमओ बिलासपुर को आदेश जारी कर मामले की रिपोर्ट मांगी है।

उपायुक्त बिलासपुर विवेक भाटिया ने कहा कि मामला गंभीर है। 30 परिवारों के एक गांव में 11 बच्चों का मानसिक विकास न होना अपने आप में बड़ा मामला है। सीएमओ को जांच के आदेश दिए गए हैं। जांच की निगरानी एसडीएम बिलासपुर प्रियंका वर्मा करेंगी।


एसडीएम बिलासपुर ने कहा कि मौके पर जाएंगे और जल्द कारणों का पता लगाया जाएगा। सीएमओ डॉ. बीके चौधरी ने बताया कि मामला गंभीर है। इस मामले के लिए डॉ. परमिंद्र की अध्यक्षता में डॉक्टरों की टीम का गठन कर पूरे गांव का सर्वे किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed