{"_id":"5afd2cf64f1c1b894c8b5498","slug":"dgp-sr-mardi-meeting-with-police-officers-in-shimla","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिकायतकर्ताओं को अब व्हाट्सएप से अपडेट करेगी हिमाचल पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिकायतकर्ताओं को अब व्हाट्सएप से अपडेट करेगी हिमाचल पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Updated Thu, 17 May 2018 12:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा गृह विभाग की समीक्षा बैठक लेने के अगले ही दिन पुलिस महानिदेशक सीताराम मरडी एक्शन में आ गए हैं। पुलिस मुख्यालय शिमला में दक्षिण रेंज के थाना प्रभारियों, उप अधीक्षकों और अधीक्षकों की बैठक लेते हुए पुलिस महानिदेशक ने कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने पर बल दिया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ताओं को उनके केस से अपडेट रखने के लिए व्हाट्सएप ग्रुप बनाएं। शिकायतकर्ता जब तक जांच से संतुष्ट नहीं होगा, तब तक इस ग्रुप पर उन्हें पूरी जानकारी दी जाएगी। मरडी ने कहा कि बेवजह किसी भी व्यक्ति को तंग न करें।
विज्ञापन
यहां तक कि किसी व्यक्ति द्वारा किसी के खिलाफ शिकायत भी की जाती है तो जांच पूरी होने तक संबंधित व्यक्ति को तंग न किया जाए। शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें। शराब पीकर वाहन चलाने वालों को पहली कार्रवाई में 6 माह की सजा और दूसरी कार्रवाई में दो साल की सजा मिलेगी।
विज्ञापन
बैठक के बाद पत्रकारों से कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार और अपराध को लेकर सरकार की जीरो टॉलरेंस की नीति पर पुलिस काम कर रही है। प्रदेश में लचर कानून व्यवस्था के साथ हिमाचल पुलिस समझौता नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में महिला सुरक्षा के लिए भी पुलिस हर संभव काम कर रही है।
उन्होंने बताया कि इसी तरह की दूसरी बैठक मंडी रेंज में होगी। इसमें लाहौल-स्पीति, कुल्लू, मंडी, बिलासपुर और हमीरपुर जिले के थाना प्रभारी और अफसर भाग लेंगे। इसके बाद धर्मशाला में उत्तरी रेंज की बैठक होगी।
लंबित केस निपटाने को बनाएंगे लीगल सेल- मरडी ने बताया कि कोर्ट में लंबित केसों का जल्द निपटारा करवाने के लिए पुलिस मुख्यालय में लीगल सेल स्थापित करने का प्रस्ताव तैयार किया है। उन्होंने कहा कि अवैध खनन करने वालों के खिलाफ भी पुलिस सख्ती बरतेगी। नशे के कारोबार पर लगाम कसने के लिए पुलिस के जवान सादी वर्दी में स्कूल और कॉलेजों के आसपास तैनात रहेंगे।