{"_id":"60e486ec48f17a65755cc6ef","slug":"dgp-said-that-after-ed-investigation-the-screws-will-be-tightened-on-the-drug-dealers","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीजीपी बोले- ईडी जांच के बाद नशा कारोबारियों पर कसेगा शिकंजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीजीपी बोले- ईडी जांच के बाद नशा कारोबारियों पर कसेगा शिकंजा
Tue, 06 Jul 2021 10:08 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, ठाकुरद्वारा (कांगड़ा)
अमर उजाला नेटवर्क, ठाकुरद्वारा (कांगड़ा)
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 06 Jul 2021 10:08 PM IST
सार
डीजीपी संजय कुंडू ने बताया कि पुलिस की जांच के अनुसार कई नशा तस्करों ने नशे की काली कमाई से बड़े-बड़े होटल और आलीशान घर बना रखे हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) जांच से उनकी तमाम संपत्तियों को जब्त किया जाएगा।
विज्ञापन
डीजीपी संजय कुंडू ने इंदौरा के सीमांत क्षेत्रों का दौरा किया।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल पुलिस प्रमुख संजय कुंडू ने मंगलवार को इंदौरा उपमंडल के सीमांत क्षेत्रों का दौरा किया और सुरक्षा व्यवस्था जांची। इस अवसर पर उन्होंने ड्रोन कैमरे सहित अन्य सुरक्षा उपकरणों की प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। इसके अतिरिक्त कोविड संक्रमण से बचाव के लिए स्मोक मशीन और अन्य एहतियाती सामान का भी मुख्यातिथि ने निरीक्षण किया।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि पुलिस की जांच के अनुसार कई नशा तस्करों ने नशे की काली कमाई से बड़े-बड़े होटल और आलीशान घर बना रखे हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) जांच से उनकी तमाम संपत्तियों को जब्त किया जाएगा। प्रदेश की आंतरिक और बाह्य सुरक्षा पर उन्होंने कहा कि हाल ही में हुए ड्रोन हमलों से एक नई चुनौती पुलिस के सामने हैं। , जिसके लिए डीआईजी सुरक्षा एवं सतर्कता संतोष पटियाला के नेतृत्व में बोर्ड ऑफ ऑफिसर्ज की ओर से कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन