{"_id":"5264fa12349d284602fe0df366f3b5d9","slug":"devotee-dies-in-deotsidh-temple-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिर में माथा टेकने पहुंची तभी आई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंदिर में माथा टेकने पहुंची तभी आई मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, दियोटसिद्ध (हमीरपुर)
Updated Tue, 31 Mar 2015 11:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्व प्रसिद्ध बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में लुधियाना से आई महिला श्रद्धालु की मौत हो गई। 80 वर्षीय लाजवंती अपने परिवार के साथ 30 मार्च दोपहर दियोटसिद्ध पहुंची थी।
विज्ञापन
महिला के सीने में दर्द उठा। मंदिर न्यास अस्पताल से चिकित्सक डा. लखनपाल और बड़सर अस्पताल से डा. मनीष ने महिला के स्वास्थ्य की जांच की। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
लाजवंती के साथ उसका बेटा गोबिंद पाल और अन्य रिश्तेदार भी मंदिर आए थे। बताया जा रहा है कि लाजवंती काफी समय से मधुमेह रोग से पीड़ित थी। मंदिर अधिकारी सीता राम चौहान का कहना है कि मौके पर चिकित्सक पहुंच गए थे, लेकिन तब तक महिला की सांस थम चुकी थी।
विज्ञापन