{"_id":"614736d08ebc3e7ac0759805","slug":"devender-win-mtb-state-cycling-championship-in-keylong-lahaul-spiti","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमटीबी चैंपियनशिप: नेशनल चैंपियन शिवेन को हराकर देवेंद्र ने जीता खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमटीबी चैंपियनशिप: नेशनल चैंपियन शिवेन को हराकर देवेंद्र ने जीता खिताब
Sun, 19 Sep 2021 06:42 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, केलांग (लाहौल-स्पीति)
अमर उजाला नेटवर्क, केलांग (लाहौल-स्पीति)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 19 Sep 2021 06:42 PM IST
सार
स्टेट एमटीबी चैंपियनशिप में हर वर्ग में टॉप-3 पर आने वाले प्रतिभागी अक्तूबर महीने में महाराष्ट्र में होने वाली एमटीबी नेशनल चैंपियनशिप में भाग लेंगे।
विज्ञापन
प्रतियोगिता के विजेता चंबा के देवेंद्र ।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल एमटीबी में बड़ा उलटफेर करते हुए चंबा के देवेंद्र ने नेशनल चैंपियन शिवेन को हराकर प्रतियोगिता अपने नाम कर ली। शिवेन कई अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भी हिस्सा ले चुके हैं। रविवार को लाहौल के गौशाल गांव में स्टेट माउटेंन टेरेन बाइकिंग प्रतियोगिता में राज्य भर के 55 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
साइकलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया और हिमाचल साइकलिंग एसोसिएशन के तत्वावधान में लाहौल-स्पीति साइकलिंग एसोसिएशन ने स्टेट चैंपियनशिप करवाई। पुरुष एलीट वर्ग में चंबा जिले के पांगी के करियास गांव के देवेंद्र ने मौजूदा नेशनल चैंपियन शिवेन को दूसरे, तीसरे, चौथे और पांचवीं लेन में लगातार पछाड़ कर स्टेट एमटीबी चैंपियनशिप जीती। प्रतियोगिता में शिवेन तीसरे स्थान पर रहे। शिमला के डेविड ने दूसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
अंडर-23 पुरुष वर्ग में आशीष शेरपा पहले, नमन दूसरे ओर संदीप थापा तीसरे स्थान पर रहे। अंडर-18 लड़कियों के वर्ग में पलक ने पहला स्थान हासिल किया। वुमन एलीट ग्रुप में संध्या ठाकुर प्रथम रही। लड़कों के अंडर -17 वर्ग में अनन्या ठाकुर, अंडर-14 वर्ग में टेलंगवे की वंशिका सिंह प्रथम रहीं। अंडर-17 लड़कों में तुषार प्रथम, अभिनव ठाकुर दूसरे और रौनक तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
अंडर-19 में कनिष्क पहले, ज्वॉय कपूर दूसरे और छेरिंग तीसरे, अंडर-14 वर्ग में तनेमय पहले, तंजिन बौद्व दूसरे, कुनाल कुमार तीसरे स्थान पर रहे। नेहरू युवा केंद्र के उप निदेशक राम सिंह थॉमस ने विजेता प्रतिभागियों को मेडल प्रदान कर सम्मानित किया। इस दौरान साइकिलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के संयुक्त सचिव नीरज कंवर, हिमाचल साइकलिंग एसोसिएशन के सचिव रोहित शर्मा, लाहौल-स्पीति साइकलिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष सुशील कुमार मौजूद रहे।
हिमाचल के 18 साइकिलिस्ट नेशनल चैंपियनशिप में लेंगे भाग
लाहौल के गौशाल गांव में स्टेट एमटीबी चैंपियनशिप में हर वर्ग में टॉप-3 पर आने वाले प्रतिभागी अक्तूबर महीने में महाराष्ट्र में होने वाली एमटीबी नेशनल चैंपियनशिप में भाग लेंगे। हिमाचल साइकलिस्ट एसोसिएशन के सचिव रोहित शर्मा ने कहा कि नेशनल चैंपियनशिप के लिए पहली बार लाहौल में प्रतियोगिता करवाकर खिलाड़ियों का चयन किया है।