फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   dev milan at lahaul spiti.

बर्फ के फाहों के बीच देव मिलन, जयकारों से गूंजी घाटी

Thu, 27 Nov 2014 10:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उदयपुर (लाहौल-स्पीति)
ब्यूरो/अमर उजाला, उदयपुर (लाहौल-स्पीति) Updated Thu, 27 Nov 2014 10:50 PM IST
विज्ञापन
dev milan at lahaul spiti.

17 अक्तूबर से लाहौल घाटी के दौरे पर निकले राजा घेपन वीरवार को अपने लाव लश्कर के साथ उदयपुर स्थित माता मृकुला देवी के मंदिर पहुंचे।

विज्ञापन


इस दौरान हल्की बर्फ के फाहों के बीच राजा घेपन, देवी भोटी, माता हिडिंबा तथा अठारह नाग के साथ मां मृकुला देवी का भव्य मिलन हुआ।

माता मृकुला देवी ने अपने देवालय से बाहर आकर राजा घेपन तथा अन्य देवी-देवताओं का उनके मंदिर में पधारने के लिए स्वागत किया। मिलन के दौरान पूरी घाटी मां मृकुला देवी के जयकारों से गूंज उठी।

स्वागत के बाद देवालय की ओर से निकले देवी-देवताओं का उदयपुर बाजार में स्थानीय महिलाओं ने जगह-जगह फूलों की वर्षा कर जोरदार स्वागत किया। देवी-देवताओं के इस मिलन को देखने के लिए सैकड़ों की संख्या में घाटी के लोग एकत्रित हो गए।
विज्ञापन


रात्रि ठहराव के लिए सभी देवी-देवताओं को मृकुला देवी मंदिर में ठहराया गया। माता पुजारी दुर्गा दास ने कहा कि मान्यता के तहत सभी देवी-देवता माता मृकुला देवी के मंदिर में प्रवेश कर गए हैं और बाहर से ताला लगा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान देवी-देवताओं के सिवा मंदिर के भीतर कोई भी देवलु या कारकून नहीं रहेगा। उन्होंने कहा कि शुक्रवार सुबह मंदिर परिसर में सभी देवी-देवताओं को पूजा अर्चना के साथ बाहर निकाला जाएगा और इस दौरान भविष्यवाणी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed