फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Dev Brahma in mandi shivratri mahotsav himachal

शिवरात्रि में 300 कारदारों के साथ पहुंचेंगे देव आदि ब्रह्मा

Sun, 03 Mar 2019 01:16 PM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी Published by: ashok chauhan Updated Sun, 03 Mar 2019 01:16 PM IST
विज्ञापन
Dev Brahma in mandi shivratri mahotsav himachal

उत्तरशाल टिहरी क्षेत्र के प्रमुख देव आदि ब्रह्मा रविवार को अपने मूल स्थान से मंडी शिवरात्रि महोत्सव के लिए रवाना  हुए। इस दौरान देवता रूहंज गांव में देव बूढ़ा बिंगल से देव मिलन करेंगे।

विज्ञापन


रास्ते में देवता अपने कारदारों के घर में रात्रि विश्राम करेंगे और चार मार्च को शिवरात्रि महोत्सव में पहुंचेंगे। मंडी पहुंचते ही देवता अपने कारदारों के साथ माधव राय मंदिर में हाजिरी भरेंगे।
विज्ञापन


देवता का मूल स्थान मंडी से 40 किलोमीटर दूर है। देव मंडी तक पैदल रास्ता तय कर पहुंचते है। देव रथ के साथ 300 कारदार शिवरात्रि महोत्सव में पहुंचते है। देवता राजदेवता माधव राय मंदिर में मिलन के पश्चात पड्डल मैदान में मेले की शोभा बढ़ाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

मंडी में होता है ठहराव, देते हैं सुरक्षा का वचन

Dev Brahma in mandi shivratri mahotsav himachal
देवता के पुजारी रामनाथ और गूर रूप चंद ने बताया कि देव आदि ब्रह्मा अपने मूल स्थान से 3 मार्च को मंडी शिवरात्रि महोत्सव के लिए रवाना होंगे। पुरानी
शिवरात्रि महोत्सव के दौरान देवता का ब्राह्मण के घर पुरानी मंडी में रात्रि ठहराव होता है।

देवता का शिवरात्रि महोत्सव में विशेष महत्व रहता है। देव आदि ब्रह्मा एकमात्र ऐसे देवता हैं जो शिवरात्रि महोत्सव के समापन पर हर वर्ष मंडी शहर में सुरक्षा का वचन देते हैं।

इस दौरान देव रथ पूरे शहर की परिक्रमा कर जौ के आटे का गुलाल इस्तेमाल कर सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देकर बुरी आत्माओं को दूर करते हैं। किंवदंती है कि शहर में एक राक्षस हर रोज एक व्यक्ति को अपना शिकार बनाता था।

इससे दुखी होकर राजा ने देवता से शहर की सुरक्षा करने की प्रार्थना की। तब से लेकर आज तक देवता हर वर्ष मेले के समय मंडी शहर में सुरक्षा कार बांधते आए हैं। इसके अलावा देवता को बीमारियों से बचाने का राजा भी कहा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed