फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Destitute children will now get coaching in renowned institutions

Shimla News: बेसहारा बच्चों को अब नामी संस्थानों में मिलेगी कोचिंग

Mon, 07 Oct 2024 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Oct 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
Destitute children will now get coaching in renowned institutions
संस्थान देंगे भारी भरकम छूट, शेष खर्चा सरकार करेगी वहन
विज्ञापन

शहर आठ कोचिंग सेंटरों ने दाखिले पर दी स्वीकृति
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। बेसहारा बच्चों का आईएएस, आईपीएस, डॉक्टर और इंजीनियर बनने का सपना अब पूरा होगा। कोचिंग महंगी होने के कारण यह छात्र इन प्रतियोगी परीक्षाओं से बाहर हो जाते हैं।
अब ऐसे बच्चों को प्रदेश सरकार निशुल्क कोचिंग दिलाएगी। इसकी पहल शिमला शहर से होने जा रही है। इसके लिए जिला प्रशासन ने शहर के नामी कोचिंग संस्थानों के साथ संपर्क किया है। इसके लिए सभी कोचिंग संस्थानों ने सहमति जताई है और फीस में भारी छूट देने की बात कही है। मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना के तहत बेसहारा बच्चों को यह कोचिंग सुविधा मुहैया करवाई जाएगी। अतिरिक्त उपायुक्त अभिषेक वर्मा ने बताया कि इस योजना पर काम शुरू हो चुका है। गौरतलब है कि यूपीएससी, नीट और अन्य सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए कोचिंग सेंटर भारी भरकम फीस वसूल करते हैं। बेसहारा तो छोड़ो एक मध्यवर्गीय परिवार के लोग भी इसे वहन नहीं कर पाते। कोचिंग सेंटर की सामान्य फीस 1.50 से 2 लाख के बीच है। शहर के नामी कोचिंग संस्थानों ने प्रति छात्र 25 हजार में कोचिंग देने में हामी भर दी है। बाकी फीस सरकार वहन करेगी।
विज्ञापन


400 बेसहारा बच्चे हैं जिले में
जिला शिमला में करीब 400 बेसहारा बच्चे हैं। इनमें से कई प्रतियोगी परीक्षाओं को देकर प्रशासनिक अफसर बनने के सपने पाले हुए हैं। प्रदेश सरकार ने सभी बेसहारा बच्चों को मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना के तहत चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट का दर्जा दिया है। इन सभी बच्चों की देखरेख एवं पढ़ाई का सारा खर्चा सरकार व्यय करेगी। एक बच्चे की कोचिंग का बजट करीब 25 हजार तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन



कोट
सरकार के आदेश पर प्रत्येक जिले में कोचिंग सेंटर की सूची तैयार की जा रही है। इसके बाद पात्र बच्चों को इन संस्थानों में कोचिंग उपलब्ध करवाई जाएगी।
-अनुपम कश्यप, डीसी, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article