फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Despite the reduction in GST, bronze utensils remain expensive, demand is high.

Shimla News: जीएसटी घटने के बावजूद कांसे के बर्तन महंगे, मांग बंपर

Wed, 15 Oct 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Oct 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Despite the reduction in GST, bronze utensils remain expensive, demand is high.
तांबे की तरह कांसे के बर्तनों पर भी जीएसटी 12 से घटकर पांच फीसदी हुआ, दो सौ रुपये प्रतिकिलो तक बढ़े दाम
विज्ञापन

1200 से 1800 रुपये प्रतिकिलो मिल रहे कांसे के बर्तन
भारती शर्मा
शिमला। राजधानी में इस बार लोगों को कांसे के बर्तन खरीदने के लिए जेब ढीली करनी होगी। जीएसटी घटने के बावजूद राजधानी में कांसे के बर्तन इस बार महंगे मिलेंगे। हालांकि इसकी मांग पर कोई असर नहीं पड़ा है। धनतेरस पर इसकी बंपर खरीदारी होने का अनुमान है।

शहर के बर्तन कारोबारियों के अनुसार तांबे की तरह कांसे की जीएसटी दरें भी 12 फीसदी से घटकर पांच फीसदी रह गई हैं। ऐसे में शहरवासियों को धनतेरस और दिवाली पर कांसे के बर्तन सस्ते होने की उम्मीद थी लेकिन इसकी बंपर डिमांड के चलते दाम घटने की बजाय 100 से 200 रुपये प्रति किलो तक बढ़ गए हैं। पिछले साल शहर के लोअर बाजार में कांसा 1200 से 1500 रुपये प्रतिकिलो की दर से बिक रहा था। इस साल 1200 से 1800 रुपये प्रतिकिलो तक बिक रहा है। कारोबारियों के अनुसार पिछले कुछ सालों से कांसे के बर्तनों का प्रचलन बढ़ा है। पिछले दो साल में कांसे के बर्तनों की बंपर बिक्री हुई है। इस बार भी उम्मीद है कि इन बर्तनों का जमकर कारोबार होगा।
विज्ञापन

स्टील और एल्युमीनियम से बने बर्तनों के दाम लगभग पिछले साल के बराबर ही हैं। शहर के ज्यादातर बर्तन कारोबारियों ने त्योहारी सीजन के लिए नया स्टॉक मंगवा लिया है। धनतेरस 18 अक्तूबर यानि शनिवार को है। ऐसे में एक दो दिन में इनकी बिक्री दो से तीन गुना बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। खास बात यह है कि गहनों की कीमतें जहां रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई हैं, वहीं बर्तनों की कीमतें ज्यादा नहीं बढ़ी हैं। ऐसे में इस बार लोग लगभग पिछले साल की कीमतों पर ही बर्तन खरीद सकेंगे। इस वर्ष आभूषणों के अलावा करवाचौथ पर कपड़ों का भी बंपर कारोबार हुआ है। ऐसे में शहर के बर्तन कारोबारियों भी उम्मीद है कि धनतेरस और दिवाली पर बर्तनों का भी बंपर कारोबार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर के बर्तन कारोबारियों का कहना है कि कुछ सालों में कांसे से बने बर्तनों का प्रचलन बढ़ा है। बीते साल भी धनतेरस पर कई कारोबारियों के पास कांसे के बर्तनों का स्टॉक खत्म हो गया था। ऐसे में इस बार पहले से ज्यादा स्टॉक मंगवाया है। लोअर बाजार के बर्तन कारोबारी मयूक अग्रवाल ने बताया कि कांसे की थाली की सबसे ज्यादा मांग है। वहीं इस बार लोगों की मांग पर अलग अलग डिजाइन की कांसे की थाली, कटोरी, चम्मच और गिलास मंगवाए गए हैं।



ब्रास कोटेड हांडी और कांसे का सेट बना पहली पसंद
इस बार बाजार में ब्रास कोटेड स्टेनलेस स्टील की हांडी और कांसे के सेट को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। स्टेनलेस स्टील की हांडी इस बार बाजार में पहली बार लाई गई है, जो ढक्कन के साथ मिलती है। इसका आकार में छोटी और देखने में ज्यादा आकर्षक है। इसका मूल्य 2,000 रुपये रखा है। वहीं कांसे की एक थाली के सेट का मूल्य 2,000 से 2,500 रुपये तक निर्धारित किया है।


किस बर्तन की क्या कीमत
एल्युमीनियम 350 से 600 रुपये प्रति किलो
कांसा 1200 से 1800 रुपये प्रति किलो
तांबा 1000 से 1300 रुपये प्रति किलो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article