फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Deputy Mayor Tikender Panwar Letter to PM Narendra Modi to Change Rally from Ridge Maidan Shimla

डिप्टी मेयर ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, रिज मैदान पर रैली खतरनाक

Fri, 21 Apr 2017 08:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 21 Apr 2017 08:58 AM IST
विज्ञापन
Deputy Mayor Tikender Panwar Letter to PM Narendra Modi to Change Rally from Ridge Maidan Shimla

रिज मैदान के धंसने का खतरा बताकर एमसी के डिप्टी मेयर ने प्रधानमंत्री मोदी को यहां रैली नहीं करने के लिए पत्र लिखा है। 27 अप्रैल को रिज मैदान पर प्रधानमंत्री की रैली प्रस्तावित है। उप- महापौर ने रिज मैदान पर बने भंडारण टैंक  के एक ओर आई दरारों का हवाला दिया है। टिकेंद्र पंवर ने पत्र में साफ किया है कि मीडिया के माध्यम से उन्हें ज्ञात हुआ है कि शिमला दौरे के दौरान प्रधानमंत्री रिज मैदान पर जनसभा को संबोधित करने का कार्यक्रम रखा गया है। 

विज्ञापन


रिज मैदान के नीचे शिमला शहर के लिए पेयजल भंडारण टैंक बना है। 107 साल पुराने बने इस टैंक की हाल की गई सफाई के दौरान मेयर संजय चौहान के साथ उन्होंने निरीक्षण किया था। टैंक के एक छोर में दरारें भी देखने को मिली है। टैंक निर्माण में पत्थरों की चिनाई ही की गई है, जो कमजोर पड़ती जा रही है। पुरानी सामग्री कमजोर पड़ चुकी है। इससे टैंक के ऊपर रिज मैदान पर प्रधानमंत्री की रैली के लिए जुटने वाली भीड़ से खतरा पैदा हो सकता है। इसलिए वहां इतना बड़ा आयोेजन करवाना सुरक्षित नहीं होगा। 
विज्ञापन


सुरक्षा कारणों के चलते पिछले कई सालों से समर फेस्टिवल के स्टेज को गेयटी की ओर शिफ्ट कर बनाया जाता रहा है। इन्हीं तथ्यों को पेश करते हुए उप महापौर ने पत्र के माध्यम से  प्रधानमंत्री से कहा है कि वे उनके इस पत्र को लिखे जाने की वजह को समझते हुए रैली स्थल कहीं और तय किए जाने के दिशा निर्देश देंगे। पंवर ने भविष्य में भी रिज मैदान पर ऐसे बड़े आयोजन न करवाए जाने का फैसला लिए जाने पर भी जोर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

टैंक के ऊपर बना है नो व्हीकल जोन

Deputy Mayor Tikender Panwar Letter to PM Narendra Modi to Change Rally from Ridge Maidan Shimla
एमसी शिमला के डिप्टी मेयर टिकेंद्र पंवर

रिज मैदान के नीचे बने भंडारण टैंक के के एरिया को चिन्हित कर नो व्हीकल जोन भी बनाया गया है। जिस पर से बड़े भारी वाहनों की आवाजाही बंद भी की गई थी। नई टारिंग के बाद से वो निशान वर्तमान में नजर नहीं आते।

इसके पीछे टैंक के ऊपर बने मैदान को सुरक्षित रखना और हादसे से बचना ही मूल वजह थी। इसलिए यहां भारी वाहनों और एंबुलेंस को छोड़कर सभी प्रकार के चार पहिया वाहन वर्जित किए गए हैं। 

लगातार धंस रहा रिज मैदान का एक हिस्सा 
लंबे समय से सैलानियों का पसंदीदा पर्यटन स्थल रिज मैदान संकट में है। इसका एक सिरा दो मीटर से भी अधिक नीचे खिसक गया है। 2008 में भी इस क्षेत्र में धंसने के कारण रिवोली रोड पर स्थित तिब्बती दुकानें ढह गई थी।

रिज के नीचे स्थित लोअर बाजार सुरंग के साथ लगती पुरानी इमारत ढह जाने से दो व्यक्ति अपनी जान से हाथ धो बैठे थे। मैदान को सुरक्षित बनाने के लिए इस क्षेत्र का जियोलोजिकल टीम भी सर्वे कर चुकी है। टीम ने लक्कड़ बाजार की ओर सिंकिंग जोन घोषित किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed