{"_id":"567788485ca09f584644aa4875866c21","slug":"deputy-directors-got-powers-in-directorate","type":"story","status":"publish","title_hn":"उप निदेशकों को रिकॉर्ड निदेशालय में शक्तियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उप निदेशकों को रिकॉर्ड निदेशालय में शक्तियां
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sun, 08 Jun 2014 10:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश शिक्षा विभाग ने बेशक 4-9-14 के टाइम स्केल के मामलों को शीघ्र निपटाने के लिए उप निदेशकों को शक्तियां दी हों, लेकिन इससे मामले शीघ्र नहीं निपट रहे हैं।
विज्ञापन
प्रदेश विज्ञान अध्यापक संघ के प्रदेश अध्यक्ष मनोज पाल सिंह ने बताया कि शिक्षा विभाग ने टाइम स्केल के मामलों को निपटाने की शक्तियां तो उप निदेशकों को दे दीं, लेकिन एसीआर और इससे संबंधित रिकॉर्ड निदेशालय में ही है। ऐसे में 4-9-14 टाइम स्केल के लंबित मामलों की संख्या बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन
अध्यापक संघ ने शिक्षा विभाग के निदेशक से मांग की कि वे एसीआर सेल और उपनिदेशकों के मध्य सामंजस्य बैठाना सुनिश्चित करें और 25 जून तक सभी मामले निपटाएं।
विज्ञापन
अध्यापक संघ ने शिक्षा विभाग को चेतावनी दी है कि यदि 25 जून तक मामले नहीं निपटाए गए तो जिला मुख्यालयों और शिक्षा निदेशालय में अधिकारियों का घेराव किया जा रहा है।
शिमला मुख्यालय सचिव मोहिंद्र चौहान, महासचिव लाल चंद चंदेल, उप प्रधान हरनाम सिंह, सलाहकार अजय शर्मा, राज्य प्रवक्ता मोहिंद्र ने बताया कि शिक्षा विभाग लंबित मामलों को शीघ्र निपटाएं और राहत दें। संघ के आरोप है कि विभाग अभी तक मात्र 40 प्रतिशत से भी कम शिक्षकों को लाभ दे पाया है।