{"_id":"698efd34f80620e77b0b95a8","slug":"deputy-cm-to-inaugurate-international-mahashivratri-festival-on-february-16-to-participate-in-the-first-jaleb-2026-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi: मुख्यमंत्री नहीं, उपमुख्यमंत्री करेंगे महाशिवरात्रि महोत्सव का शुभारंभ, पहली जलेब में होंगे शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi: मुख्यमंत्री नहीं, उपमुख्यमंत्री करेंगे महाशिवरात्रि महोत्सव का शुभारंभ, पहली जलेब में होंगे शामिल
Fri, 13 Feb 2026 04:00 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी।
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी।
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 13 Feb 2026 04:00 PM IST
सार
उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री मंडी में 16 से 22 फरवरी तक होने वाले अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव-2026 की प्रथम जलेब (शोभायात्रा) में 16 फरवरी को शामिल होंगे।
विज्ञापन
उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
महाशिवरात्रि महोत्सव का शुभारंभ मुख्यमंत्री नहीं, बल्कि उपमुख्यमंत्री करेंगे। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री मंडी में 16 से 22 फरवरी तक होने वाले अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव-2026 की प्रथम जलेब (शोभायात्रा) में 16 फरवरी को शामिल होंगे। वह पड्डल मैदान में महोत्सव का विधिवत शुभारंभ करेंगे। इसी रात्रि वह ऐतिहासिक सेरी मंच पर महोत्सव की प्रथम सांस्कृतिक संध्या में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। उपमुख्यमंत्री 15 फरवरी शाम मंडी पहुंचेंगे।
विज्ञापन
वह सर्किट हाउस में संक्षिप्त विश्राम के उपरांत शाम 6:30 बजे पंचवक्त्र मंदिर के समीप महाशिवरात्रि महोत्सव के उपलक्ष्य में की जा रही ब्यास आरती में भाग लेंगे। 16 फरवरी को दोपहर 12:45 बजे वह भ्यूली स्थित भीमाकाली मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे और मंदिर परिसर में दोपहर का भोजन (देवलू धाम) करेंगे। इसके उपरांत उपमुख्यमंत्री मंडी के अधिष्ठाता राज देवता माधो राय की पूजा-अर्चना करेंगे और प्रथम जलेब में शामिल होकर पड्डल मेला मैदान में अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव-2026 का विधिवत शुभारंभ करेंगे।
विज्ञापन
बजट और चुनाव बनी बाधा
महाशिवरात्रि महोत्सव के दौरान सीएम के न पहुंचने के पीछे अकसर बजट सेशन बाधा बना है। इसके अलावा चुनाव घोषणा के कारण भी वह नहीं आ पा रहे हैं। हालांकि पूर्व में सीएम रहे दिवंगत वीरभद्र सिंह सुबह शिमला में बजट सेशन में भाग लेने के बाद दोपहर को मंडी में महाशिवरात्रि महोत्सव का आगाज कर चुके हैं।
विज्ञापन