Una News: सड़क हादसे में बाल-बाल बचे उपमुख्यमंत्री के ओएसडी विक्रांत
प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के विशेष कर्तव्य अधिकारी (ओएसडी) विक्रांत ठाकुर शुक्रवार दोपहर को हुए एक सड़क हादसे में बाल-बाल बच गए। उनकी गाड़ी को सामने से आई एक कार ने टक्कर मार दी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के विशेष कर्तव्य अधिकारी (ओएसडी) विक्रांत ठाकुर शुक्रवार दोपहर को हुए एक सड़क हादसे में बाल-बाल बच गए। उनकी गाड़ी को सामने से आई एक कार ने टक्कर मार दी। हादसे में कार सवारों में से कोई हताहत नहीं हुआ। लेकिन गाड़ियों को खासा नुकसान पहुंचा है। जानकारी के अनुसार विक्रांस ठाकुर शुक्रवार दोपहर करीब डेढ़ बजे कार में सवार होकर गढ़शंकर सड़क मार्ग पर दुलैहड़ से गोंदपुर जा रहे थे। इसी दौरान जब वह गोंदपुर बुलां में छली वाल मंदिर के पास पहुंचे तो सामने से आई एक कार सड़क पर गिरी कंकरीट से होकर गुजरने के बाद अचानक अनियंत्रित हो गई।
इससे कार सीधे सामने से आई विक्रांत ठाकुर की कार से टकरा गई। कार को विक्रांत ठाकुर ही चला रहे थे। वहीं, उनके साथ एक अन्य व्यक्ति भी कार में सवार था। वहीं दूसरी कार दुलैहड़ का रहने वाला युवक चला रहा था। उसके साथ कोई अन्य सवार नहीं था। गनीमत रही कि दोनों कार सवारों को इस हादसे में कोई चोट नहीं आई। हालांकि, गाड़ियों को एक लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। हादसे के बाद मौके पर पुलिस भी पहुंची।
दोनों पक्षों में समझौता होने के बाद पुलिस की ओर से कोई केस दर्ज नहीं किया गया। विक्रांत ठाकुर ने बताया कि हादसे में उन्हें व उनके साथ सवार व्यक्ति सकुशल हैं। कहा कि सड़क पर गिरी कंकरीट हादसे का कारण बनी। कहा कि अन्य कार सवार के साथ समझौता हो गया है। वहीं डीएसपी हरोली मोहन रावत ने बताया कि घटना के बाद पुलिस मौके पर गई थी। हालांकि दोनों पक्षों में समझौता हो चुका है। इसमें कोई हताहत नहीं है। गाड़ियों को बीच सड़क से हटाकर यातायात सुचारू कर दिया गया है।