फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Deputy CM Mukesh Agnihotri statement on cm sukhvinder singh sukhu

प्रियंका गांधी: पहली कैबिनेट में लें ओपीएस, महिलाओं को 15 सौ रुपये और एक लाख नौकरियां देने पर फैसला

Mon, 12 Dec 2022 12:36 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 12 Dec 2022 12:36 PM IST
सार

राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी हिमाचल प्रभारी राजीव शुक्ला सहित सभी नेताओं ने प्रदेश को आगे बढ़ाने के लिए निर्देश दिए हैं। प्रियंका गांधी और राहुल गांधी ने जनता के साथ हर गारंटी को पूरा करने का वादा किया है।

विज्ञापन
Deputy CM Mukesh Agnihotri statement on cm sukhvinder singh sukhu
शपथ ग्रहण करने के बाद मंच पर उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शपथ ग्रहण समारोह में  चर्चा के बाद कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने सुखविंद्र सिंह सुक्खू और मुकेश अग्निहोत्री को निर्देश दिए कि पहली कैबिनेट में तीन बड़े फैसले लिए जाएं। इनमें ओपीएस की बहाली, महिलाओं को 1500 रुपये देने और प्रदेश के युवाओं को एक लाख नौकरियां देना शामिल है। इधर, समारोह में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और उनकी जोड़ी नंबर वन है। हिमाचल के विकास को आगे बढ़ाने का काम किया जाएगा।

विज्ञापन


वह जब मंत्री थे, तब सुखविंद्र सुक्खू कांग्रेस के अध्यक्ष रहे हैं।   उनका आपसी तालमेल बेहतर रहा है। मिलकर सब एकजुटता के साथ प्रदेश के हित में काम करेंगे। मुकेश ने कहा कि यह सरकार जनता की सरकार है, जनता के लिए है और जनता के काम को तेज गति से किया जाएगा। कहा कि सरकार पारदर्शिता और राजनीतिक इच्छाशक्ति के साथ काम करेगी। पार्टी का राष्ट्रीय नेतृत्व प्रदेश को आशीर्वाद दे रहा है। ऐसे में पार्टी नेतृत्व के मार्गदर्शन में हर गारंटी को पूरा किया जाएगा।  
विज्ञापन


राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी हिमाचल प्रभारी राजीव शुक्ला सहित सभी नेताओं ने प्रदेश को आगे बढ़ाने के लिए निर्देश दिए हैं। प्रियंका गांधी और राहुल गांधी ने जनता के साथ हर गारंटी को पूरा करने का वादा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैबिनेट में ओपीएस, 300 यूनिट बिजली के एक लाख रोजगार के अवसर, 1500 रुपये महिलाओं को देने के साथ अन्य निर्णय तय समय में करने का काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि देवभूमि ने भाजपा के विजय रथ को रोक दिया है। हिमाचल ने बता दिया है कि मुद्दों की अहमियत क्या है? कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार ने जो राजनीतिक मुकदमे कार्यकर्ताओं पर दर्ज किए हैं, उन्हें वापस करने के निर्देश दिए जाएंगे। 


प्रतिभा ने पार्टी मजबूत की, हम सब हैं एकजुट
मुकेश ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कांग्रेस के नेतृत्व को मजबूत किया है। सभी नेताओं ने एकजुटता का प्रदर्शन करते हुए प्रदेश में तख्त और ताज बदलने का काम किया है। उन्होंने कहा कि दिवंगत वीरभद्र सिंह के सपनों को आगे बढ़ाएंगे। उन्होंने सभी विधायकों का भी आभार जताया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed