फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Deputy cm Mukesh Agnihotri met Kharge ahead of the cabinet expansion.

हिमाचल: मंत्रिमंडल विस्तार से पहले उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने खरगे से की मुलाकात, इन मुद्दों पर चर्चा

Tue, 07 Jul 2026 09:02 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Tue, 07 Jul 2026 09:02 PM IST
सार

 मंत्रिमंडल विस्तार से पहले उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने नई दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात की। 

विज्ञापन
Deputy cm Mukesh Agnihotri met Kharge ahead of the cabinet expansion.
उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से भेंट की। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार से पहले उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने नई दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात की। इस बैठक में दोनों में हिमाचल प्रदेश में सरकार और संगठन के कामकाज पर चर्चा हुई। हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल में एक पद लंबे समय से रिक्त है। इसे भरे जाने का इंतजार है। पिछले दिनों शिमला में हुई प्रदेश कांग्रेस की आम सभा में प्रदेश मामलों की प्रभारी रजनी पाटिल ने भी मंत्रिमंडल में फेरबदल की बात कही थी। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने भी कहा था कि कैबिनेट के रिक्त पद को भरा जाना है।

विज्ञापन


इसे भरने पर फैसला पार्टी हाईकमान को लेना है। इसके बाद से ही राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा चल रही है कि कांग्रेस नेतृत्व जल्द इस संबंध में निर्णय ले सकता है। धर्मशाला में कांग्रेस की राजनीतिक मामलों की समिति की बैठक भी प्रस्तावित है। इस बैठक में सरकार और संगठन से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श होने की संभावना है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यदि पार्टी हाईकमान से हरी झंडी मिलती है तो इस बैठक के बाद कभी भी मंत्रिमंडल विस्तार की घोषणा हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed