फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Deputy Chief Minister hoisted the tricolor at the Independence Day celebrations on the Ridge

Shimla News: रिज पर स्वतंत्रता समारोह में उपमुख्यमंत्री ने फहराया तिरंगा

Sat, 16 Aug 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 16 Aug 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Deputy Chief Minister hoisted the tricolor at the Independence Day celebrations on the Ridge
महासुवी और किन्नौरी नाटी से सराबोर रहा कार्यक्रम, कलाकारों ने सोलन का गिद्दा भी डाला
विज्ञापन

पुलिस, होमगार्ड, एनसीसी कैडेटों ने दी मार्च पास्ट सलामी
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। रिज मैदान पर जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर तिरंगा फहराया। इसके बाद भव्य परेड की सलामी ली जिसका नेतृत्व इंस्पेक्टर आशीष कौशल ने किया। सैकड़ों लोगों ने समारोह का लुत्फ उठाया।

पुलिस, होमगार्ड, एनसीसी और एनएसएस टुकड़ियों ने परेड की शानदार प्रस्तुति दी। स्कूलों और कॉलेजों के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेशकर रंग जमाया। इसमें जयेश्वरी सांस्कृतिक दल ठियोग ने महासुवी नाटी डाली। इसके अलावा जवाहर लाल नेहरू राजकीय ललित कला महाविद्यालय लोहारब बनूटी की टीम ने देशभक्ति पर आधारित शास्त्रीय नृत्य, संभोता तिब्बतियन स्कूल ने तिब्बतियन नृत्य, धामी कॉलेज की टीम ने सोलन का गिद्दा डाला और राजकीय कन्या महाविद्यालय की टीम ने किन्नौरी नाटी डाली। कार्यक्रम का समापन उप मुख्यमंत्री ने चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ और मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना योजनाओं का संदेश देते हुए गुब्बारे आसमान में छोड़कर किया।
विज्ञापन


इस दौरान कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह, शहरी विधायक हरीश जनारथा, ठियोग के विधायक कुलदीप सिंह राठौर, रोहड़ू के विधायक मोहन लाल ब्राक्टा, उपाध्यक्ष हिमाचल प्रदेश वन विकास निगम केहर सिंह खाची, मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार गोकुल बुटेल, उपाध्यक्ष हिमुडा यशवंत छाजटा, अध्यक्ष हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक देवेंदर श्याम, महापौर सुरेंद्र चौहान, उपमहापौर उमा कौशल, सचिव जल शक्ति विभाग राखिल काहलों, डीसी अनुपम कश्यप, एसएसपी संजीव कुमार गांधी, भाषा एवं संस्कृति विभाग की निदेशक रीमा कश्यप मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व डीजीपी ने डाली नाटी
पूर्व डीजीपी रतिराम वर्मा ने रिज मैदान पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान नाटी डाली। 92 वर्षीय रतिराम को नाटी डालता देख हर कोई हैरान रह गया है। उन्होंने पूरी लय के साथ नाटी डाली जिसे लोगों ने अपने मोबाइल फोन के कैमरे में कैद किया।


दो युवकों को मिला राहवीर सम्मान
स्वतंत्रता दिवस समारोह के कार्यक्रम में राहवीर योजना के तहत अमित चौहान और मनोज कुमार को सम्मानित किया गया। दोनों युवक उत्तराखंड के उत्तरकाशी के रहने वाले हैं। इनको दुर्घटना में घायल लोगों की मदद करने पर प्रशस्ति पत्र दिए गए। मार्ग बाधित होने के कारण यह दोनों समारोह में शामिल न हो पाए। इनका सम्मान आरटीओ शिमला अनिल शर्मा ने प्राप्त किया।



उप मुख्यमंत्री ने किया टीकाकरण का शुभारंभ
उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने रिज मैदान से मेगा डॉग वैक्सीनेशन (कुत्तों के टीकाकरण) ड्राइव का शुभारंभ किया। उन्होंने वैक्सीनेशन ड्राइव में प्रयुक्त होने वाले वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह अभियान ह्यूमन पीपल एनजीओ, रामपुर, मिशन रेबीज, नगर निगम शिमला और पशुपालन विभाग के संयुक्त प्रयास चलेगा। इसमें शहर के सभी 34 वार्डों में कुत्तों का टीकाकरण होगा। अभियान के तहत शहर में करीब 4,000 कुत्तों को रेबीज के टीके लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article