फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Deputy Chief Minister assures taxi operators of fulfilling their demands.

Shimla News: उपमुख्यमंत्री का टैक्सी ऑपरेटरों को मांगें पूरी करने का आश्वासन

Thu, 27 Aug 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Deputy Chief Minister assures taxi operators of fulfilling their demands.
विधानसभा परिसर में हुई बैठक में की गई चर्चा
विज्ञापन

टैक्सी परमिट की अवधि 15 साल करनेका किया आग्रह
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। टैक्सी परमिट की अवधि 12 से बढ़ाकर 15 साल किए जाने सहित टैक्सी कारोबारियों की अन्य मांगों को लेकर वीरवार को टैक्सी ऑपरेटर यूनियनों के संयुक्त प्रतिनिधिमंडल ने उपमुख्यमंत्री एवं परिवहन मंत्री मुकेश अग्निहोत्री से विधानसभा परिसर में मुलाकात की। उपमुख्यमंत्री ने मांगों को पूरा करवाने का आश्वासन दिया है।
राजधानी टैक्सी यूनियन के प्रधान जितेंद्र ठाकुर और टैक्सी, मैक्सी यूनियन जिला शिमला के सचिव संदीप कंवर की अगुवाई में पहुंचे यूनियन पदाधिकारियों ने उपमुख्यमंत्री के समक्ष विस्तार से अपनी मांगें रखीं। यूनियन नेताओं ने मुख्य रूप से मांग उठाई कि 13 साल पूरे कर चुकी प्रदेश की टैक्सियों को बेसिक टू एचपी-02 के तहत 15 साल तक प्रदेश में चलाने का परमिट जारी किया जाए। टैक्सी चालक केंद्र सरकार के ऑल इंडिया टैक्सी परमिट-01 के लिए तय भारी-भरकम फीस चुकाने में असमर्थ हैं। इसके साथ ही उन्होंने ऑल इंडिया टैक्सी परमिट की फीस कम करने और प्रदेश में ऑटोमैटिक टेस्टिंग स्टेशन स्थापित होने तक मैनुअल पासिंग की व्यवस्था जारी रखने की मांग भी उठाई। इन सभी मांगों को सुनने के बाद उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने इनके समाधान के लिए आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने का भरोसा दिया।
विज्ञापन

उपमुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि टैक्सी ऑपरेटरों के साथ हुई बैठक में उठाई गई मांगों के बाद ऑल इंडिया टैक्सी परमिट की फीस में कटौती करने, राज्य की सीमा में चलने वाली टैक्सियों की परमिट अवधि 15 वर्ष करने और प्रदेश में व्यापक स्तर पर ऑटोमैटिक टेस्टिंग स्टेशन स्थापित होने तक मैनुअल पासिंग जारी रखने जैसी प्रमुख मांगों को केंद्र सरकार के समक्ष उठाया है। परमिट अवधि बढ़ाने के मामले में केंद्र से फैसला आने तक ऑपरेटरों के आग्रह पर 12 से 15 वर्ष की अवधि वाली और प्रदेश की सीमा में चलने वाली गाड़ियों को राज्य सीमा के भीतर चलाने की अनुमति देने का निर्णय लिया है। इस अवधि में इन वाहनों के चालान नहीं किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article