Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Dental college starts dental implant facility

Shimla News: डेंटल कॉलेज में दांतों के इंप्लांट की सुविधा शुरू

Fri, 17 Oct 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Oct 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Dental college starts dental implant facility
अब तक आठ मरीजों को लगाए दांत
विज्ञापन

निजी क्लीनिकों से तीन गुना कम दरों पर मिल रही सुविधा
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। डेंटल कॉलेज एवं अस्पताल शिमला में दांतों के इंप्लांट (प्रत्यारोपण) की सुविधा शुरू हो चुकी है। अस्पताल के रोगी कल्याण समिति की सितंबर में हुई बैठक में लिए फैसले के बाद शुरू की गई इस सुविधा के तहत अब तक दांतों के आठ इंप्लांट किए जा चुके हैं।
इसके अलावा 25 मरीजों ने इंप्लांट के लिए पंजीकरण करवाया है। इन्हें भी जल्द दांत लगाए जाएंगे। इस सुविधा की शुरुआत पेरियोडोंटिक्स विभाग ने कर दी है, जल्द दो अन्य विभागों प्रोस्थोडोंटिक्स और ओरल सर्जरी विभागों में भी इंप्लांट की सुविधा शुरू करने की तैयारी है। इसके शुरू होने से अब मरीजों को दांतों का इंप्लांट करने के लिए निजी क्लीनिकों में 30 से 35 हजार रुपये नहीं चुकाने पड़ेंगे। सरकारी डेंटल कॉलेज में इंप्लांट की सुविधा महज 6,200 से 6,750 रुपये में मिल जाएगी।
विज्ञापन


डेंटल कॉलेज शिमला के प्राचार्य डाॅ. आशु गुप्ता ने बताया कि आठ इंप्लांट किए जा चुके हैं। अब कैपिंग की प्रक्रिया पूरी कर दी जाएगी। इसके लिए ढाई माह का गैप दिया जाता है। चार माह में दांतों के इंप्लांट और कैपिंग की प्रक्रिया पूरी की जाती है। उन्होंने बताया कि दांतों के इंप्लांट की प्रक्रिया में नकली दांत लगाया जाता है, इसे जबड़े में स्क्रू डालकर फिक्स किया जाता है। जबड़े में एक या एक से अधिक स्क्रू को लगाकर दांतों को लगाया जाता है। यह मरीज की मर्जी पर निर्भर करता है कि वह कितने इंप्लांट करवाना चाहता है। इंप्लांट किए दांत असल दांतों की तरह काम करते हैं। कैपिंग पर कितना खर्च करना है, यह मरीज पर निर्भर करता है। मरीजों को सस्ती दरों पर दांतों का महंगा उपचार मिलेगा। यह अस्पताल की एक उपलब्धि के साथ मरीजों के लिए बड़ी राहत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article