{"_id":"637f86693d49f7718a4e462b","slug":"demonstration-in-colleges-girl-students-wept-bitterly-in-una-s-bhatoli-lock-on-the-gate-know-the-whole-matt","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: कॉलेजों में प्रदर्शन, ऊना के भटोली में फूट-फूटकर रोईं छात्राएं, गेट पर जड़ा ताला, जानें पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: कॉलेजों में प्रदर्शन, ऊना के भटोली में फूट-फूटकर रोईं छात्राएं, गेट पर जड़ा ताला, जानें पूरा मामला
Thu, 24 Nov 2022 10:48 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 24 Nov 2022 10:48 PM IST
सार
शिमला समेत कांगड़ा, चंबा, हमीरपुर और मंडी में नारेबाजी की गई। ऊना के भटोली कॉलेजों में गुस्साए विद्यार्थियों ने कॉलेज गेट पर ताला जड़ दिया। विद्यार्थियों ने प्राचार्यों के माध्यम से ज्ञापन सौंपकर पेपर चेकिंग की मांग उठाई है।
विज्ञापन
कॉलेज विद्यार्थियों ने किया प्रदर्शन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूजी प्रथम के परीक्षा परिणाम में गड़बड़ियों का आरोप लगाते हुए छात्र संगठनों और विद्यार्थियों ने प्रदेश भर के कॉलेजों में प्रदर्शन किया। शिमला समेत कांगड़ा, चंबा, हमीरपुर और मंडी में नारेबाजी की गई। ऊना के भटोली कॉलेजों में गुस्साए विद्यार्थियों ने कॉलेज गेट पर ताला जड़ दिया। विद्यार्थियों ने प्राचार्यों के माध्यम से ज्ञापन सौंपकर पेपर चेकिंग की मांग उठाई है। छात्रों को आरोप है कि खराब परिणाम के लिए विवि का चैकिंग सिस्टम और ईआरपी सिस्टम में लगातार रही खामियां जिम्मेदार हैं।
विज्ञापन
एबीवीपी की विवि इकाई की अगुवाई में राजधानी के कॉलेजों से कक्षाएं छोड़ कर छात्र-छात्राओं ने विवि में धरना प्रदर्शन किया। एबीवीपी के शिमला जिला के संयोजक संयम ठाकुर ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन ने जब से ऑनलाइन, ईआरपी प्रणाली को लागू किया है, तब से लगातार छात्रों के परीक्षा परिणाम में गड़बड़ियां अनियमितताएं पाई जा रही हैं। उन्होंने विवि प्रशासन से इस बारे में जल्द कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
एबीवीपी ने प्रति कुलपति के समक्ष रखी ये मांगे
एबीवीपी ने प्रति कुलपति को सौंपे मांग पत्र में रि-इवेल्यूएशन का रिजल्ट कम से कम समय में घोषित करने, इसकी फीस न्यूनतम तय करने, प्रथम वर्ष में फेल हुए छात्रों को द्वितीय वर्ष में रि इवेल्यूएशन का परिणाम आने तक सशर्त प्रवेश दिए जाने की मांग की।
विज्ञापन
आपत्ति होने पर रिवेल्यूएशन करवा सकते हैं विद्यार्थी
विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति प्रो. ज्योति प्रकाश ने कहा कि घोषित परिणाम से जो विद्यार्थी संतुष्ट नहीं हैं, वे विवि के तय नियमों में रिवेल्यूएशन करवा सकते है। परिणाम घोषित होने के बाद निर्धारित 21 दिनों में विद्यार्थी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।