फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   demands of pensionors

Shimla News: प्रदर्शन में मशोबरा खंड के पेंशनर होंगे शामिल

Thu, 09 Oct 2025 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Oct 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
demands of pensionors
शिमला। पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन ब्लॉक मशोबरा की आम बैठक वीरवार को राधा-कृष्ण मंदिर सभागार में हुई। एसोसिएशन के प्रधान रतन वर्मा व महासचिव लायक राम शर्मा ने बताया कि 17 अक्तूबर को जिलाधीश कार्यालय शिमला के समीप सीटीओ चौक पर सांकेतिक धरना प्रदर्शन में मशोबरा खंड के पेंशनर भी भाग लेंगे। बैठक में सावित्री वर्मा को महिला विंग का संयोजक नियुक्त किया गया। पेंशनर्स नेताओं ने कहा कि हिमाचल के इतिहास में पहली बार पेंशनर्स अपनी लंबित मांगो के समर्थन में धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। सरकार पर आरोप लगाया कि 1 जनवरी 2016 व 31 जनवरी 2022 के मध्य सेवानिवृत्त पेंशनर्स को कम्युटेशन, लीव इन कैशमेंट, ग्रेच्युटी तथा चिकित्सा बिलो का भुगतान नहीं किया जा रहा है। इसके कारण पेंशनर्स में सरकार के प्रति रोष है। इस अवसर पर संयुक्त संघर्ष समिति हिमाचल प्रदेश के अतिरिक्त महासचिव भूप राम वर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष गंगा राम शर्मा, सलाहकार मोहन ठाकुर, जिला शिमला संयुक्त संघर्ष समिति के संयोजक मदन शर्मा, जिला के प्रधान बीसी चौहान, मीडिया प्रभारी सैन राम नेगी, मुख्य सलाहकार नेक राम शर्मा, सचिव जानकी दास, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मेला राम शर्मा, रमेश शर्मा, मोहन सिंह, चटर सिंह ठाकुर, बाल कृष्ण शर्मा, विजय कुमार शर्मा, उषा शर्मा और जगदीश वर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed