फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   demands of pensioners will be placed before the govt: Brahmanand

सरकार के समक्ष रखी जाएंगी पेंशनर्स की समस्याएं: ब्रह्मानंद

Thu, 22 Aug 2019 05:46 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नगरोटा बगवां (कांगड़ा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नगरोटा बगवां (कांगड़ा) Published by: Krishan Singh Updated Thu, 22 Aug 2019 05:46 PM IST
विज्ञापन
demands of pensioners will be placed before the govt: Brahmanand
- फोटो : अमर उजाला

भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ हिमाचल के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष ब्रह्मानंद ने नगरोटा बगवां में प्रेस वार्ता में कहा कि प्रदेश के सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों की समस्याओं को सरकार के समक्ष रखकर प्राथमिकता से समाधान करवाया जाएगा।

विज्ञापन


कर्मचारी एवं पूर्व कर्मचारी कल्याण के शीघ्र गठन, जेसीसी के गठन, नकदी रहित स्वास्थ्य सेवाओं और 65, 70 और 75 वर्ष आयु के बाद 5, 10 और 15 प्रतिशत भत्ते को मूल वेतन में समाहित करने के बारे में सरकार से बात की जाएगी।
विज्ञापन


दिसंबर में महासंघ के राष्ट्रीय अधिवेशन पालमपुर में होगा। इसमें 22 राज्यों के प्रतिनिधि भाग लेंगे। अधिवेशन में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर मुख्यातिथि होंगे। केंद्रीय मंत्री विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। अधिवेशन की तैयारियों को लेकर प्रबंधन कमेटियों का गठन किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

राज्य और जिला कार्यकारिणी का किया गठन

प्रदेश अध्यक्ष ब्रह्मानंद ने राज्य कार्यकारिणी और जिला कांगड़ा के अध्यक्ष की घोषणा की। इसमें डॉ. केसी कंवर को राज्य महासचिव और प्रेम व्यास को कांगड़ा जिला अध्यक्ष बनाया है। कार्यकारिणी में हंसराज शर्मा बैजनाथ, होशियार सिंह जंवाल कुल्लू, गोपाल शर्मा मंडी, पुरुषोत्तम ठाकुर हमीरपुर, कमल कौशल ऊना, लेखराज कौंडल और रामसिंह बिलासपुर, सत्यपाल शर्मा और डॉ. डीके सोनी चंबा, शिव कुमार डोगरा नूरपुर, वेद प्रकाश शर्मा नाहन, सीताराम चंदेल शिमला, इंद्रपाल शर्मा सोलन और कांगड़ा से एसएस मंढोत्रा, अमर सिंह, शिव कुमार मिश्रा, बलराम पुरी, मदन लाल शर्मा, निर्दोष चौहान, सुरिंद्र चौधरी, जगदीश शर्मा, तेज सिंह ठाकुर, एनडी चौधरी, किशोरी लाल, नर सिंह, डॉ. विजय शर्मा, यशपाल सभ्रवाल, राजमल, डॉ युगल डोगरा, विनोद संख्यान, डॉ. एसके सुमैया और संतोष शर्मा को स्थान दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed