{"_id":"644fbdcec0bbac193b0bc5f7","slug":"demanded-200-days-employment-and-rs-300-per-day-in-mnrega-citu-took-out-protest-rally-2023-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: मनरेगा में 200 दिन का रोजगार और 300 रुपये दिहाड़ी मांगी, सीटू ने निकाली आक्रोश रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: मनरेगा में 200 दिन का रोजगार और 300 रुपये दिहाड़ी मांगी, सीटू ने निकाली आक्रोश रैली
Mon, 01 May 2023 06:56 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, नादौन (हमीरपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, नादौन (हमीरपुर)
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 01 May 2023 06:56 PM IST
सार
प्रदेश भवन, सड़क एवं अन्य निर्माण मजदूर संघ ने सोमवार को विधानसभा क्षेत्र नादौन के इंद्रपाल चौक पर एकत्रित होकर मजदूर दिवस मनाया। कार्यक्रम में सीटू के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. कश्मीर सिंह ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
विज्ञापन
सीटू ने निकाली आक्रोश रैली
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश भवन, सड़क एवं अन्य निर्माण मजदूर संघ ने सोमवार को विधानसभा क्षेत्र नादौन के इंद्रपाल चौक पर एकत्रित होकर मजदूर दिवस मनाया। कार्यक्रम में सीटू के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. कश्मीर सिंह ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस दौरान श्रमिक संघ के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ रैली निकालकर जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन
सीटू के राष्ट्रीय अध्यक्ष कश्मीर सिंह ने कहा कि तमाम राजनीतिक दल श्रमिक वर्ग के साथ धोखा कर रहे हैं। सरकारें अलग-अलग तरीके अपनाकर योजनाएं लागू करके मजदूरों के हितों पर हमला कर रही हैं। सीटू के नेतृत्व में कई ऐतिहासिक एवं गौरवशाली लड़ाइयां लड़कर जीत हासिल की गई है और अभी भी सीटू के कार्यकर्ता मजदूर हित में हर कुर्बानी देने को तैयार हैं।
विज्ञापन
सरकारों की गलत नीतियों के कारण मजदूर बदहाल स्थिति में पहुंच गया है। सरकार ने सारा काम ठेके पर दे दिया। रेगुलर कार्य करना मजदूर वर्ग के लिए मुश्किल हो चुका है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सबसे ज्यादा मजदूर मनरेगा व निर्माण क्षेत्र में कार्यरत हैं। इसलिए मनरेगा में हर हाल में 200 दिन का रोजगार दिया जाए व राज्य सरकार द्वारा घोषित 300 रुपये न्यूनतम दैनिक वेतन लागू किया जाए।
विज्ञापन