फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   demand to regular the teachers

टीजीटी शिक्षक नियुक्ति तिथि से किए जाएं नियमित : नरेंद्र

Wed, 01 Sep 2021 11:50 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Sep 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
demand to regular the teachers
झंडूता (बिलासपुर)। हिमाचल प्रदेश विज्ञान अध्यापक संघ की प्रदेश कार्यकारिणी की वर्चुअल बैठक अध्यक्ष नरेंद्र सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में हुई। संघ ने मांग की कि उच्च न्यायालय के एलपीए 54 के फैसले को शीघ्र लागू किया जाए। 22 अक्तूबर 2009 से पहले शिक्षा विभाग में नियुक्त टीजीटी शिक्षकों को नियुक्ति की तिथि से नियमित किया जाए।
विज्ञापन

संघ के प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि वर्ष 2008 में शिक्षा विभाग ने लगभग 1500 अध्यापकों की नियुक्ति अनुबंध पर बिना भर्ती एवं पदोन्नति नियम में संशोधन किए पुराने भर्ती एवं पदोन्नति नियम से हुई है। इसमें अनुबंध पर रखने का कोई प्रावधान नहीं था। इसके कारण ये अध्यापक 7 साल बाद नियमित हुए हैं। उच्च न्यायालय का फैसला आने पर प्रदेश सरकार इसे मानने में पैसे का राग अलाप रही है। लगभग 800 विज्ञान अध्यापक प्रभावित हुए हैं। नरेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश विज्ञान अध्यापक संघ प्रदेश सरकार से मांग करता है कि 15 दिन में यह फैसला लागू करके इन अध्यापकों को नियुक्ति तिथि से नियमित करे अन्यथा संघ संघर्ष करने से गुरेज नहीं करेगा। बैठक में प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष अशोक चौधरी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुधीर चंदेल, उपाध्यक्ष दिनेश पठानिया, महामंत्री अवनीश कुमार, कोषाध्यक्ष लवलीन कुमार, अशोक मिश्रा और महिला विंग अध्यक्ष शालू परमार सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed