फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Demand to open bank branch in Mandhodghat

Shimla News: मंढोडघाट में बैंक शाखा खोलने की मांग

Sat, 06 Jan 2024 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jan 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
Demand to open bank branch in Mandhodghat
शिमला। तहसील सुन्नी की पंचायत मंढोडघाट में लेागों ने सहकारी बैंक की नई शाखा खोलने की मांग की है। वर्तमान समय में मंढोडघाट में किसी भी बैंक की शाखा नहीं है। यहां के लोगों को बैंक संबंधी कार्य के लिए 15 किलोमीटर दूर सुन्नी जाना पड़ता है। विशेषकर बुर्जुगों, पेंशनरों और महिलाओं को दूर जाने में परेशानी होती है। मंढोडघाट गांव के वरिष्ठ नागरिक कुलदीप प्रकाश शर्मा ने बताया कि यहां पर बैंक शाखा खोलने के बाद 12 हजार से अधिक लोगों को लाभ मिलेगा। मंढोडघाट पंचायत के प्रधान ने बैंक की शाखा खोलने के लिए कई प्रस्ताव सरकार को भेजे थे और आग्रह किया था कि जनता की मांग को देखते हुए बैंक की नई शाखा खोली जाए, लेकिन आज तक इस कार्य में कोई प्रगति नहीं हुई है।
विज्ञापन

संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article