फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   demand to fill posts

वन विभाग में भरे जाएं रिक्त पद : दिनेश

Sun, 01 Dec 2024 11:46 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Dec 2024 11:46 PM IST
विज्ञापन
demand to fill posts
अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ ने चक्कर में बैठक कर उठाई मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। वन अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ वन वृत्त शिमला की बैठक रविवार वन विश्रामगृह चक्कर में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता वन वृत्त प्रधान दिनेश शर्मा ने की।
बैठक में क्षेत्रीय कर्मचारियों को ड्यूटी के दौरान आ रही समस्याओं पर मंथन किया गया। महासंघ ने वन विभाग में विभिन्न वर्गों में लंबे समय से रिक्त पड़े पदों को लेकर चिंता जताई। उन्होंने सरकार और विभाग से इन पदों को शीघ्र भरने की मांग की ताकि विभागीय कार्य सुचारु रूप से चल सके और कर्मचारियों पर काम का अतिरिक्त दबाव न पड़े। महासंघ के अनुसार वर्तमान में वन विभाग में 375 से अधिक वन रक्षक के पद रिक्त हैं। इसके अलावा लगभग 500 वरिष्ठ वन रक्षक, 330-340 उप वन राजिक (डिप्टी रेंजर) और 70-80 वन राजिक (रेंजर) के पद खाली हैं। पदों की यह भारी कमी विभागीय कार्यप्रणाली को बाधित कर रही है और कर्मचारियों पर अतिरिक्त कार्यभार डाल रही है। महासंघ ने कहा कि रिक्त पदों को शीघ्र भरने से विभागीय कार्यक्षमता बढ़ेगी और वन क्षेत्र की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकेगी। बैठक में आगामी कदम उठाने की रणनीति पर भी विचार-विमर्श किया गया।
विज्ञापन

बैठक में महासचिव सतीश कुमार, योगेश शर्मा, दीपक शर्मा, यशवंत सिंह, अनीता, साधना, अमन शर्मा, कमल कुमार, साहिल कुमार, भीम सिंह, विजेंदर सिंह, मनोज कुमार, हीरा सिंह, विक्रम सिंह सहित अन्य पदाधिकारियों और सदस्यों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed