फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   demand for weekly off for police employees

ये मामला बना पुलिस मुख्यालय के लिए गले की फांस

Mon, 11 Jul 2016 10:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 11 Jul 2016 10:08 AM IST
विज्ञापन
demand for weekly off for police employees

गृह विभाग की ओर से पुलिस एक्ट का हवाला देते हुए कांस्टेबलों के लिए खाकी रंग की टोपी पहनने का मामला अब पुलिस मुख्यालय के लिए गले की फांस बन रहा है। आरटीआई के तहत इस संबंध में पूछे गए सवाल का जवाब देकर पुलिस मुख्यालय खुद ही फंस गया है।

विज्ञापन


मुख्यालय ने एक तरफ कहा है कि उसने सभी जगह आदेश दिए हैं कि कांस्टेबलों से आठ घंटे का काम ही लिया जाए और वीकली आफ भी दिया जाए। हालांकि दूसरे हिस्से में खुद उन्होंने ही बता दिया कि आदेश कुछ जगह पूरी तरह लागू नहीं हो पा रहा। इसके पीछे उन्होंने फोर्स की कमी का हवाला दिया है।

विज्ञापन

कोर्ट का दरवाजा खटखटाने की तैयारी

demand for weekly off for police employees

हालांकि अब पुलिस वेलफेयर एसोसिएशन इसी जानकारी के साथ कोर्ट का दरवाजा खटखटाने की तैयारी कर रहा है। एसोसिएशन ने गृह विभाग द्वारा जिस पुलिस एक्ट का हवाला दिया है अब उसी एक्ट का हवाला देते हुए आठ घंटे ड्यूटी और सप्ताह में एक अवकाश देने की मांग फिर से शुरू कर दी है।

संगठन का कहना है कि जब प्रदेश सरकार एक ओर पुलिस एक्ट के नाम पर पुलिस कर्मियों को अपनी मनमर्जी थोपने का काम कर रही है। ऐसे में अब सरकार उसी एक्ट के अनुसार बाकी वेलफेयर के मुद्दों को भी लागू करे। एसोसिएशन के अध्यक्ष रमेश चौहान ने कहा कि अगर मुख्यालय आदेशों का कड़ाई से  पालन कराए और कर्मियों को वीकली आफ व आठ घंटे की ड्यूटी दे तो वह खाकी रंग की टोपी पहनने को तैयार हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed