फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Demand Apple msp in shimla

हिमाचल से उठी सेब के लिए एमएसपी की मांग

Wed, 24 Mar 2021 11:31 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Mar 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
Demand Apple msp in shimla
किसान मंच ने पीएम को भेजा ज्ञापन, तीन नए कृषि कानूनों को वापस लेने का आग्रह
विज्ञापन

शिमला। हिमाचल प्रदेश से पहली बार सेब के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) तय करने की मांग उठी है। प्रदेश के किसान-बागवान संघों के संयुक्त किसान मंच ने बुधवार को राजधानी शिमला में राज्यपाल के माध्यम से प्रधानमंत्री को इससे संबंधित ज्ञापन भेजा। मंच के संयोजक हरीश चौहान ने बताया कि हिमाचल, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर के बागवानों के संयुक्त हिल स्टेट हार्टीकल्चर फोरम एवं संयुक्त किसान मंच हिमाचल प्रदेश ने ज्ञापन के माध्यम से सेब के लिए 50 रुपये एमएसपी तय करने, फलों और सब्जियों को एमएसपी के दायरे में लाने, हिमाचल में एफसीआई द्वारा एमएसपी के तहत मक्की की पूरी खरीद के साथ धान गेहूं और दलहनों की खरीद सुनिश्चित करने की मांग की।

तीन नए कृषि कानूनों से पहाड़ी राज्यों को कोई लाभ नहीं मिलने वाला बल्कि भविष्य में इसके दुष्प्रभावों से असर पड़ने की संभावना है, इसलिए किसान-बागवानों के हित में कृषि कानूनों को तुरंत वापस लेने की मांग उठाई है। इसके अलावा-बागवानों के हित में सेब को विशेष उत्पाद घोषित कर एसएएफटीए के तहत आने वाले और भारत में सभी सेब आयातक देशों पर आयात शुल्क 100 फीसदी करने की मांग की है। हरीश चौहान ने बताया कि राज्यपाल को सौंपे ज्ञापन के माध्यम से पहाड़ी राज्यों में किसानी और बागवानी को बचाने के लिए इन मांगों को तुुरंत प्राथमिकता के आधार पर पुरा करने का आग्रह किया है। प्रतिनिधिमंडल में डॉ. कुलदीप सिंह तंवर, संजय चौहान, सत्यवान पुंडीर, प्रो. राजेंद्र चौहान, गोविंद चतरांटा, सुशील चौहान, राजेश नेगी, ओम चौहान, विनोद और संदीप चौहान सहित अन्य सदस्य शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed