फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Delhi Police entered a woman room in Himachal Sadan returned after protests MLA raised this demand in Shimla

Shimla: हिमाचल सदन में महिला के कमरे में पहुंची दिल्ली पुलिस, विरोध करने पर वापस लौटी, विधायक ने उठाई ये मांग

Mon, 23 Feb 2026 04:41 AM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 23 Feb 2026 04:41 AM IST
सार

नई दिल्ली स्थित हिमाचल सदन में ठहरी एक महिला के कमरे में दिल्ली पुलिस के कुछ कर्मचारियों के अचानक पहुंचने से बवाल हो गया। घटना शनिवार रात सवा 12 बजे की है, जब दिल्ली पुलिस के इस तरह आने पर  महिला और हिमाचल सदन के कर्मचारियों ने भी विरोध किया।

विज्ञापन
Delhi Police entered a woman room in Himachal Sadan returned after protests MLA raised this demand in Shimla
हिमाचल सदन (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

नई दिल्ली स्थित हिमाचल सदन में ठहरी एक महिला के कमरे में दिल्ली पुलिस के कुछ कर्मचारियों के अचानक पहुंचने से बवाल हो गया। घटना शनिवार रात सवा 12 बजे की है, जब दिल्ली पुलिस के इस तरह आने पर  महिला और हिमाचल सदन के कर्मचारियों ने भी विरोध किया। इस संबंध में एक वीडियो भी वायरल हो रहा है।

विज्ञापन


वीडियो में एक व्यक्ति यह कहते हुए सुनाई दे रहा है कि उनके पास इस तरह से सरकारी जगह पर जाने के लिए कौन सा वारंट है। वे इस तरह से कैसे जा सकते हैं। महिला यह भी कह रही कि यह उनका कमरा है। महिला ने एक अन्य व्यक्ति को इसकी शिकायत के लिए 112 नंबर डायल करने भी कहा। वह यह भी पूछ रही हैं कि महिला पुलिस कर्मी कहां हैं। एक व्यक्ति यह कह रहे हैं कि समय तो देखिए, सवा 12 बज रहे हैं। बताया जा रहा है कि जब खूब बवाल हुआ तो पुलिस कर्मी वापस चले गए। यहां पर पुलिसकर्मी क्यों आए थे, इस बारे में स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है। हालांकि, रविवार को प्रदेश में इस मामले की खूब चर्चा रही।
विज्ञापन


हिमाचल सदन में पुलिस कार्रवाई की निष्पक्ष जांच हो : सुधीर
भाजपा विधायक सुधीर शर्मा ने दिल्ली के हिमाचल सदन में दिल्ली पुलिस की कार्रवाई पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह की कार्रवाई कई सवालों को जन्म देती है कि दाल में कुछ काला जैसा प्रतीत हो रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता सच्चाई जानना चाहती है। पूरे मामले की पारदर्शी जांच आवश्यक है। उन्होंने आरोप लगाया कि युवा कांग्रेस के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से इस घटनाक्रम को राजनीतिक रंग देने का प्रयास किया जा रहा है, जो यह दर्शाता है कि कांग्रेस आग में घी डालने का काम कर रही है।  भाजपा नेता ने कहा कि लोकतंत्र में पारदर्शिता और जवाबदेही आवश्यक है। इस पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए, जिससे सच्चाई सामने आ सके और जनता का विश्वास कायम रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed