{"_id":"60dd870381e280120b616272","slug":"delhi-leh-hrtc-bus-service-strated-from-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनलॉक : देश के सबसे लंबे दिल्ली-लेह रूट पर बस सेवा शुरू, ये रहेगा किराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनलॉक : देश के सबसे लंबे दिल्ली-लेह रूट पर बस सेवा शुरू, ये रहेगा किराया
Fri, 02 Jul 2021 01:52 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 02 Jul 2021 01:52 PM IST
सार
एचआरटीसी की बस बर्फ से लकदक 16500 फीट ऊंचे बारालाचा, 15547 फीट नकिला, 17480 फीट तंगलंगला, 16616 फीट लाचुंगला दर्रों को पार कर लेह से दिल्ली पहुंचेगी।
विज्ञापन
एसपी लाहौल-स्पीति स्पीति मानव वर्मा ने बस को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना की वजह से करीब डेढ़ साल बाद देश के सबसे लंबे और सबसे ऊंचाई वाले लेह-दिल्ली रूट पर हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस सेवा शुरू हो गई है। वीरवार सुबह लाहौल-स्पीति के पुलिस अधीक्षक मानव वर्मा ने केलांग बस अड्डा से बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह बस शुक्रवार तड़के 4:00 बजे लेह से दिल्ली के लिए रवाना होगी। शाम 5:00 बजे केलांग पहुंचेेगी। अगले दिन तीन जुलाई की सुबह बस दिल्ली पहुंचेगी।
विज्ञापन
जनजातीय जिला केलांग डिपो की बस पहली बार अटल टनल से होकर गुजरेगी। टनल के खुलने से लेह-दिल्ली की दूरी 46 किलोमीटर कम हुई है। अब बस को 1072 के बजाय 1026 किलोमीटर की दूरी तय करनी होगी। सवारियों को दिल्ली से लेह के लिए 1616 रुपये का किराया चुकाना होगा। निगम की यह बस बर्फ से लकदक 16500 फीट ऊंचे बारालाचा, 15547 फीट नकिला, 17480 फीट तंगलंगला, 16616 फीट लाचुंगला दर्रों को पार कर लेह से दिल्ली पहुंचेगी।
विज्ञापन
एचआरटीसी केलांग के क्षेत्रीय प्रबंधक मंगल चंद मनेपा ने कहा कि केलांग से पांच सवारियां लेह के लिए रवाना हुई हैं। दिल्ली-लेह बस में लेह जाने वाली सवारियों को बिना आरटीसीपीआर टेस्ट की अनुमति नहीं दी जाएगी। लद्दाख जिला प्रशासन ने आरटीसीपीआर टेस्ट की रिपोर्ट को जरूरी किया है।
विज्ञापन