फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   delhi cm arvind kejriwal will interact with people of union minister anurag thakur constituency hamirpur

Aam Aadmi Party: अरविंद केजरीवाल केंद्रीय मंत्री अनुराग के संसदीय क्षेत्र में कार्यकर्ताओं से संवाद

Thu, 09 Jun 2022 07:10 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 09 Jun 2022 07:10 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 16 और 17 जून को होने वाले धर्मशाला दौरे से पहले आप सक्रिय हो गई है। अरविंद केजरीवाल केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के संसदीय क्षेत्र हमीरपुर में शनिवार को पार्टी कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे।

विज्ञापन
delhi cm arvind kejriwal will interact with people of union minister anurag thakur constituency hamirpur
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के संसदीय क्षेत्र हमीरपुर में शनिवार को पार्टी कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे। 11 जून को दोपहर 12 बजे होने वाले इस कार्यक्रम के बहाने वह प्रदेश की जयराम सरकार, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और अनुराग ठाकुर को उनके गढ़ में घेरने आ रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 16 और 17 जून को होने वाले धर्मशाला दौरे से पहले आप सक्रिय हो गई है।

विज्ञापन


20 जून को हमीरपुर में संसदीय क्षेत्र का भाजपा त्रिदेव सम्मेलन भी प्रस्तावित है, जिसमें केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान आएंगे। तीन दिन पहले हमीरपुर में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति, प्रदेश पदाधिकारी और भाजपा कोर ग्रुप की बैठकें हुई हैं। अब प्रधानमंत्री के दौरे और त्रिदेव सम्मेलन से पहले ही केजरीवाल ने चुनाव प्रचार को जिस तरह से गति देने की रणनीति बनाई है, उससे एक बार फिर प्रदेश में आप चर्चा में है।
विज्ञापन


पूर्व में प्रदेश कार्यकारिणी भंग होने और हिमाचल चुनाव प्रभारी सत्येंद्र जैन की भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तारी के बाद आप का चुनाव प्रचार थम गया था। अब नई कार्यकारिणी के गठन के बाद केजरीवाल ने प्रदेश में खुद चुनाव प्रचार की कमान संभाल ली है। आप के प्रदेश संगठन मंत्री सतेंद्र टोंगर ने कहा कि केजरीवाल 11 जून को हमीरपुर में संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed