फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Defense ministry rejected tableaux model of himachal for republic day parade on 26 january 2019

रक्षा मंत्रालय ने खारिज किया हिमाचल से भेजा गया झांकी का मॉडल

Wed, 02 Jan 2019 01:36 PM IST
अरविन्द ठाकुर दीपक मेहता, अमर उजाला, शिमला
दीपक मेहता, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 02 Jan 2019 01:36 PM IST
विज्ञापन
Defense ministry rejected tableaux model of himachal for republic day parade on 26 january 2019

दिल्ली के राजपथ पर इस बार 70वें गणतंत्र दिवस पर हिमाचल प्रदेश की झांकी नजर नहीं आएगी। रक्षा मंत्रालय ने हिमाचल की झांकी के मॉडल को खारिज कर दिया है। प्रदेश संस्कृति विभाग ने महात्मा गांधी की हिमाचल की यात्राओं को लेकर झांकी का मॉडल गणतंत्र दिवस की परेड के लिए भेजा था।

विज्ञापन


लेकिन रक्षा मंत्रालय ने हिमाचल की ओर से महात्मा गांधी पर बनाए इस मॉडल की झांकी को खारिज कर दिया है। ऐसे में हिमाचल प्रदेश को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर जो पहचान मिलनी थी, उससे अब वंचित रहना पड़ेगा।
विज्ञापन


बता दें कि महात्मा गांधी ने आजादी से पहले करीब दस बार हिमाचल में यात्राएं की थीं। आजादी से पहले महात्मा गांधी वायस राय से मिलने भी शिमला आए थे। इसके अलावा आजादी से पहले अंग्रेजों के साथ कई अहम समझौतों के लिए महात्मा गांधी यहां पर आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में प्रदेश संस्कृति विभाग ने इस बार गणतंत्र दिवस की परेड के लिए महात्मा गांधी की झांकी पर मॉडल रक्षा मंत्रालय को स्वीकृति के लिए भेजा था। लेकिन रक्षा मंत्रालय की ओर से हिमाचल की झांकी को गणतंत्र दिवस की परेड में शामिल करने से निरस्त कर दिया है। ऐसे में गणतंत्र दिवस पर परेड देखने आए प्रदेश के लोगों को हिमाचल की झांकी देखने का मौैका नहीं मिलेगा।

Trending Videos

रक्षा मंत्रालय ने हिमाचल की महात्मा गांधी के शिमला यात्राओं पर बनाए झांकी के मॉडल को फाइनल राउंड में खारिज कर दिया है। इस बार हिमाचल की ओर से कोई भी झांकी राजपथ की परेड में शामिल नहीं होगी। - केके शर्मा, निदेशक भाषा एवं संस्कृति विभाग   

जनपथ पर चार बार देखने को मिली हिमाचली संस्कृति की झलक
जनपथ पर 2007 में लाहौल स्पीति, 2012 में किन्नौर, 2017 में चंबा की संस्कृति की झलक देखने को मिली थी। 2018 में लाहौल स्पीति की कीह-गोंपा झांकी की झलक देखने को मिली थी। लेकिन इस बार गणतंत्र दिवस पर हिमाचल की झांकी का डंका नहीं बजेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed