फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Defects in construction: orders to demolish the structure of Dhwaal bridge to be built with 20 crores

निर्माण में खामियां: 20 करोड़ से बनने वाले ध्वाल पुल का ढांचा गिराने के आदेश

Mon, 18 Oct 2021 07:25 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सुंदरनगर(मंडी)
संवाद न्यूज एजेंसी, सुंदरनगर(मंडी) Published by: Krishan Singh Updated Mon, 18 Oct 2021 07:25 PM IST
सार

बीबीएमबी ने सलापड़ में सतलुज पर करीब 20 करोड़ से 156 मीटर लंबा ध्वाल पुल के लिए फंडिंग की है। लोनिवि ने इसके निर्माण का टेंडर जारी किया। 2017 से इसका काम शुरू हुआ। तब से लेकर काम बेहद धीमी गति से चला है। पुल बनने से ध्वाल के लिए 20 किलोमीटर का सफर कम होगा। 

विज्ञापन
Defects in construction: orders to demolish the structure of Dhwaal bridge to be built with 20 crores
ध्वाल पुल का ढांचा गिराने के आदेश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के मंडी में 20 करोड़ की लागत से निर्माणाधीन ध्वाल पुल का अब तक बन चुका करीब 20 फीसदी निर्मित ढांचा गिराया जाएगा। ड्राइंग के हिसाब से निर्माण न करने पर लोनिवि ने यह फरमान जारी किया है। काम में कोताही के लिए ठेकेदार को भी ब्लैक लिस्ट किया जाएगा। बीबीएमबी ने सलापड़ में सतलुज पर करीब 20 करोड़ से 156 मीटर लंबा ध्वाल पुल के लिए फंडिंग की है। लोनिवि ने इसके निर्माण का टेंडर जारी किया। 2017 से इसका काम शुरू हुआ। तब से लेकर काम बेहद धीमी गति से चला है। पुल बनने से ध्वाल के लिए 20 किलोमीटर का सफर कम होगा। सोमवार को लोक निर्माण विभाग की टीम ने अधीक्षण अभियंता ई. केके कौशल के नेतृत्व में निर्माण स्थल का दौरा किया। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: किसानों से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर अब मक्की भी खरीदेगी हिमाचल सरकार
विज्ञापन


उन्होंने पुल के निर्मित ढांचे को गिराने का फैसला लिया। उन्होंने बताया कि जिस ठेकेदार को यह काम आवंटित किया गया है, उसे कई बार नोटिस जारी दिए हैं। इसके साथ ही जो निर्माण का कार्य उसने किया है, वह दोषपूर्ण होने के चलते उसे गिराने के लिए कहा गया है। अभी तक न तो ठेकेदार जवाब दे रहा है। उसे सोमवार को भी मौके पर बुलाया गया था, लेकिन वह नदारद रहा। गैर जिम्मेदाराना रवैये के चलते उसे जल्द ब्लैक लिस्ट कर पुल निर्माण का टेंडर दोबारा किया जाएगा।  स्थानीय निवासी देशराज, दिलू राम, हरि सिंह वर्मा, कृष्ण लाल, जगदीश और अरुण ने धीमी गति से हो रहे काम को लेकर शिकायत की थी। इसके बाद सोमवार को अधीक्षण अभियंता ने लोनिवि के सुंदरनगर मंडल के अधिशासी अभियंता ई. देवी सिंह चौहान के साथ मौका का जायजा लिया। उन्होंने ग्रामीणों से मुलाकात की है और उन्हें आवश्यक कार्रवाई  के बारे में आश्वस्त किया है। ग्रामीणों ने बताया कि ठेकेदार के ऊपर उनकी लाखों की लेनदारी है। इस राशि को भी उन्हें ठेकेदार से दिलवाया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed