फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal govt will now buy maize from farmers at minimum support price, the minister disclosed

किसानों से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर अब मक्की भी खरीदेगी हिमाचल सरकार

Mon, 18 Oct 2021 05:45 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, भराड़ी (बिलासपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, भराड़ी (बिलासपुर) Published by: Krishan Singh Updated Mon, 18 Oct 2021 05:45 PM IST
सार

प्रदेश सरकार भी हर संभव प्रयास कर रही है। प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजना प्रदेश सरकार की ओर से 2018 से शुरू की गई है। इसके लिए 25 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया। इस वर्ष भी इस योजना में 24 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। 

विज्ञापन
Himachal govt will now buy maize from farmers at minimum support price, the minister disclosed
खाद्य नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले मंत्री राजेंद्र गर्ग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खाद्य नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले मंत्री राजेंद्र गर्ग ने कहा किसानों की सुविधा के लिए अगले साल मक्की की खरीद भी न्यूनतम समर्थन मूल्य पर सरकार की ओर से की जाएगी। इस साल धान की फसल पर किसानों को यह सुविधा दी जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का सपना 2022 तक किसानों की आय को दोगुना करना है। इसके लिए प्रदेश सरकार भी हर संभव प्रयास कर रही है। प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजना प्रदेश सरकार की ओर से 2018 से शुरू की गई है। इसके लिए 25 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया। इस वर्ष भी इस योजना में 24 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। उन्होंने किसानों से आह्वान किया कि प्राकृतिक खेती को वैज्ञानिक ढंग से अपनाए।

विज्ञापन


किसानों के लिए मुख्यमंत्री खेत संरक्षण योजना में सोलर फेंसिंग आदि के लिए 80 प्रतिशत अनुदान दिया जा रहा है। इसी योजना में किसानों को सामूहिक तौर पर सोलर फेंसिंग लगाने के लिए 85 प्रतिशत तक का अनुदान दिया जा रहा है। प्रदेश सरकार की ओर से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान किसानों से खरीदा जा रहा है। अगले वर्ष मक्की की खरीद भी होगी।  उन्होंने किसानों और बागवानों को प्रेरित करते हुए कहा कि एचपी शिवा परियोजना में मौसमी, लीची, अनार और अमरूद के पौधों को रोपा जाएगा। इस दौरान उप निदेशक कृषि प्राची और उप परियोजना निदेशक आत्मा देश राज शर्मा ने भी कृषि विभाग की ओर से चलाई जा रही योजनाओं की किसानों को जानकारी दी। किसानों को सब्जियों के बीजों का वितरण किया गया और मंत्री ने लोगों की समस्याएं भी सुनीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed