फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   decisions of himachal bjp core committee meeting at chandigarh

संसदीय क्षेत्रों में सर्वे से भाजपा लेगी ग्राउंड रिपोर्ट, कोर कमेटी की बैठक फैसला

Thu, 10 May 2018 10:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Thu, 10 May 2018 10:35 AM IST
विज्ञापन
decisions of himachal bjp core committee meeting at chandigarh

भाजपा ने लोकसभा चुनावों को लेकर प्रदेश में सियासी गतिविधियां तेज करने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सहित पार्टी अध्यक्ष सतपाल सत्ती और अन्य कोर कमेटी सदस्यों की बुधवार को चंडीगढ़ में बैठक हुई।

विज्ञापन


इसमें संसदीय क्षेत्रों में सर्वेक्षण करवा ग्राउंड रिपोर्ट लेने का निर्णय लिया गया।सर्वेक्षणों से मिलने वाली रिपोर्ट के आधार पर पार्टी प्रचार की रणनीति तय करेगी। इसके बाद पार्टी प्रत्याशी पैनल तैयार करने को भी सर्वे करेगी।
विज्ञापन


हिमाचल की चारों संसदीय सीटों पर भाजपा के सांसद हैं। कोर कमेटी की बैठक में भाजपा सरकार के पहले सौ दिन के कामकाज पर भी चर्चा हुई। कांग्रेस के कानून व्यवस्था को मुद्दा बनाने पर विपक्ष पर पलटवार करने को लेकर मजबूत रणनीति बनाने पर चर्चा हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कोर कमेटी से पहले दिनभर समन्वय समिति की बैठक हुई। समन्वय समिति में संघ, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सहित तमाम संगठन के सभी मोर्चों के पदाधिकारियों ने भाग लिया। 

बैठक में इन मसलों पर भी हुआ मंथन

decisions of himachal bjp core committee meeting at chandigarh

केंद्रीय पदाधिकारियों के अलावा प्रदेश प्रभारी मंगल पांडेय भी पहुंचे थे। बैठक में संगठन के सभी मोर्चों को लोस चुनाव की तैयारियों को लेकर कार्यक्रम संचालित करने के निर्देश दिए गए। इसके बाद शाम को कोर कमेटी की बैठक हुई।

इसमें सीएम और अध्यक्ष के अलावा प्रभारी, पूर्व सीएम शांता कुमार और प्रेम कुमार धूमल, प्रदेश महामंत्री संगठन पवन राणा, मंत्रियों में विपिन परमार, सुरेश भारद्वाज सहित सभी पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और सांसद मौजूद रहे।

कोर कमेटी ने चुनावी रणनीति पर चर्चा से पहले संगठनात्मक गतिविधियों और कांग्रेस को लेकर चर्चा हुई। संसदीय क्षेत्रों में सांसदों को गतिविधियां तेज करने के निर्देश दिए गए। पार्टी के आंतरिक सर्वेक्षणों के शुरू करने पर मंथन हुआ। संगठनात्मक गतिविधियों के लिए प्रदेश अध्यक्ष सत्ती ने कमेटी को अवगत करवाया।

सरकार संगठन में बैठेगा समन्वय

decisions of himachal bjp core committee meeting at chandigarh

सरकार और संगठन को और बेहतर बनाने के लिए निगम और बोर्डों में चेयरमैन और उपाध्यक्ष के पदों को जल्द भरने का निर्णय हुआ। लंबे समय से रिक्त पदों पर नए चेहरों को मौका दिया जाना है।विधानसभा चुनाव में टिकट नहीं मिलने वालों और संगठनात्मक कार्यों में बेहतर कामकाज करने वालों को तरजीह दी जाएगी।

मुख्यमंत्री ने अवगत करवाया कि राजनीतिक नियुक्तियां में जल्दबाजी नहीं की जाएंगी। मुख्य सचेतक और उप मुख्य सचेतक के साथ सीपीएस के पदों को लेकर मुख्यमंत्री ने स्थिति साफ की। फिलहाल, सीपीएस नियुक्त नहीं किए जाने हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed