{"_id":"60b663898ebc3ed709512d61","slug":"decision-to-call-teachers-in-govt-schools-on-june-5-in-himchal-cabinet-meeting","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में शिक्षकों को स्कूल बुलाने पर इस दिन होगा फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में शिक्षकों को स्कूल बुलाने पर इस दिन होगा फैसला
Tue, 01 Jun 2021 11:33 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 01 Jun 2021 11:33 PM IST
सार
हिमाचल में जरूरत के हिसाब से शिक्षकों को स्कूलों में बुलाया जाना प्रस्तावित है। कैबिनेट बैठक में 10वीं और 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को स्कूलों में बुलाने को लेकर भी इस दौरान चर्चा होने की संभावना है।
विज्ञापन
उच्च शिक्षा निदेशालय (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों को बुलाने का फैसला पांच जून को होने वाली कैबिनेट बैठक में लिया जाएगा। मंगलवार को उच्च शिक्षा निदेशक ने इस बाबत जिला अधिकारियों से वीडियो कांन्फ्रेंस के माध्यम से चर्चा की। 12वीं कक्षा की परीक्षाओं को करने के लिए स्कूलों को सैनिटाइज किया जाना है। ऐसे में जरूरत के हिसाब से शिक्षकों को स्कूलों में बुलाया जाना प्रस्तावित है। कैबिनेट बैठक में 10वीं और 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को स्कूलों में बुलाने को लेकर भी इस दौरान चर्चा होने की संभावना है।
विज्ञापन
उधर, यूजीसी ने सभी राज्यों को जारी पत्र में शिक्षण संस्थान खुलने के बाद भी ऑनलाइन पढ़ाई को जारी रखने को कहा है। प्रदेश सरकार भी इस फैसले को लागू करने की तैयारी में जुट गई है। स्कूलों में पहले ही सरकार ने ऑनलाइन पढ़ाई को आगामी दिनों में भी जारी रखने का फैसला लिया हुआ है। कैबिनेट बैठक में कॉलेजों की परीक्षाओं पर भी फैसला आ सकता है।
विज्ञापन