फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Decision on the recruitment of 4,000 pre-primary teachers will be taken in the cabinet meeting

Himachal: कैबिनेट बैठक में होगा 4,000 प्री प्राइमरी शिक्षकों की भर्ती पर फैसला, शिक्षा विभाग ने भेजा प्रस्ताव

Wed, 09 Aug 2023 11:21 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 09 Aug 2023 11:21 AM IST
सार

प्रदेश के सरकारी स्कूलों में 4,000 प्री प्राइमरी शिक्षकों की भर्ती पर कैबिनेट बैठक में फैसला होगा। शिक्षा विभाग ने भर्ती के कई विकल्प तैयार कर प्रस्ताव सरकार को भेज दिया है। 

विज्ञापन
Decision on the recruitment of 4,000 pre-primary teachers will be taken in the cabinet meeting
शिक्षा विभाग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में 4,000 प्री प्राइमरी शिक्षकों की भर्ती पर कैबिनेट बैठक में फैसला होगा। शिक्षा विभाग ने भर्ती के कई विकल्प तैयार कर प्रस्ताव सरकार को भेज दिया है। प्रस्ताव में राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (एनसीटीई) से मान्यता प्राप्त संस्थानों से दो वर्ष की एनटीटी करने वालों को प्राथमिकता देने की सिफारिश की गई है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की भर्ती करने का भी प्रावधान किया गया है। प्रदेश सरकार किस विकल्प को मंजूरी देती है, इसका फैसला आगामी कैबिनेट बैठक में होगा। तीन सालों से लंबित भर्ती के लिए एनसीटीई ने हिमाचल सरकार को सुझाव दिया है कि पात्रता पूरी करवाने के लिए खुद दो साल की नर्सरी टीचर ट्रेनिंग करवा सकती है। एनसीटीई दिल्ली इस प्रशिक्षण को करवाने की मंजूरी देने को तैयार है। हिमाचल सरकार से इस बाबत प्रस्ताव मांगा गया है। एनसीटीई ने एक साल के कोर्स को मंजूरी देने से इनकार किया है।

विज्ञापन


नर्सरी टीचर ट्रेनिंग का मान्यता प्राप्त संस्थानों से दो साल का कोर्स करने वाले ही शिक्षक भर्ती के लिए पात्र बताए गए हैं। शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि एनसीटीई के अधिकारियों ने कहा है कि हिमाचल सरकार चाहे तो जिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण केंद्रों (डाइट) में दो वर्ष की नर्सरी टीचर ट्रेनिंग करवा सकती है। इसके लिए मंजूरी दे दी जाएगी। दो वर्ष से कम अवधि के किसी भी कोर्स को भर्ती के लिए मान्य नहीं किया जाएगा। न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता पूरी करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भी प्री प्राइमरी शिक्षक बन सकती हैं। इसके लिए शिक्षा विभाग के प्रस्ताव में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को नर्सरी और केजी कक्षा के बच्चों की देखभाल के लिए विशेष कोर्स करवाने का प्रावधान किया गया है। राज्य मंत्रिमंडल की आगामी बैठक में इस प्रस्ताव को लेकर फैसला होने की संभावना है। सरकार से अगर प्रस्ताव को मंजूरी मिलती है तो प्रदेश में जल्द ही प्री प्राइमरी शिक्षकों की भर्ती हो सकेगी।

विज्ञापन
Trending Videos

सूबे के प्राथमिक स्कूलों में मांगी प्रशिक्षित नर्सरी शिक्षकों की भर्ती

हिमाचल शिक्षक महासंघ के पदाधिकारियों ने मंगलवार को समग्र शिक्षा अभियान के राज्य परियोजना निदेशक राजेश शर्मा के साथ 15 सूत्रीय मांगपत्र पर चर्चा की। शिक्षक महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. प्रेम शर्मा की अध्यक्षता में मिले शिक्षकों ने सभी प्राथमिक पाठशालाओं में प्रशिक्षित नर्सरी टीचर की नियुक्तियां जल्द करने का प्रस्ताव रखा। हर प्राथमिक स्कूल में कम से काम तीन शिक्षकों को तैनाती देने का मामला भी उठाया। महासंघ ने मिड डे मील कर्मियों को प्रति माह 9,000 रुपये वेतन देने का प्रस्ताव रखा। महासंघ के पदाधिकारियों ने कहा कि इनकी नियुक्ति के लिए 25 बच्चों के अनुपात की शर्त को हटाया जाए। छुटि्टयों का वेतन भी दिया जाए।

महिला कर्मचारियों के लिए प्रसूति अवकाश का प्रावधान किया जाए। बैठक में वोकेशनल शिक्षकों के लिए नियमितीकरण नीति बनाने का मामला भी उठाया गया। महासंघ ने हरियाणा की तर्ज पर उचित नीति बनाने का प्रस्ताव रखा। शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिए बैठक में विस्तार से चर्चा की गई। डॉ. प्रेम शर्मा ने बताया कि बैठक के दौरान उत्कृष्ट सेवानिवृत्त शिक्षकों की सेवाओं को समग्र शिक्षा अभियान में लेने के बारे में सहमति बनी है। राज्य परियोजना निदेशक ने मांगपत्र पर सकारात्मक रुख अपनाने का आश्वासन दिया है। महासंघ ने प्रारंभिक शिक्षा निदेशक से भी मुलाकात कर उन्हें मांगपत्र सौंपा। इस अवसर पर महासंघ के वरिष्ठ उपप्रधान सुनील दत्त शर्मा, महासचिव लायक राम शर्मा ,पवन मिश्र, उपप्रधान सदा नंद शर्मा सहित कई अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed