फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Debris fell on Kalka Shimla track, trains delayed by two hours

कालका-शिमला ट्रैक पर गिरा मलबा, दो घंटे लेट हुईं ट्रेनें

Fri, 20 Aug 2021 08:03 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, सोलन
अमर उजाला नेटवर्क, सोलन Published by: Krishan Singh Updated Fri, 20 Aug 2021 08:03 PM IST
सार

रेलवे ट्रैक पर करीब तीन बजे बारिश के बाद मलबा ट्रैक पर आ गया। गनीमत रही कि सुबह शिमला की ओर आने वाली 04513 रेल कार के चालक ने कोटी टनल के पास गिरा मलबा देख लिया और ब्रेक लगा दी। 

विज्ञापन
Debris fell on Kalka Shimla track, trains delayed by two hours
कालका-शिमला ट्रैक पर गिरा मलबा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विश्व धरोहर कालका-शिमला रेलवे ट्रैक पर शुक्रवार सुबह कोटी रेलवे स्टेशन के समीप भारी मलबा आ गया। इस कारण रेलवे ट्रैक पर करीब दो घंटे तक ट्रेनों की आवाजाही नहीं हो सकी। सूचना मिलने के बाद रेलवे कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर युद्धस्तर पर मलबा हटाने का कार्य शुरू किया और करीब सात बजे ट्रैक को सुचारु किया। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार रेलवे ट्रैक पर करीब तीन बजे बारिश के बाद मलबा ट्रैक पर आ गया। गनीमत रही कि सुबह शिमला की ओर आने वाली 04513 रेल कार के चालक ने कोटी टनल के पास गिरा मलबा देख लिया और ब्रेक लगा दी। इसके बाद रेल कार को वापस कोटी रेलवे स्टेशन पर ले जाया गया।
विज्ञापन


जानकारी मिलने के बाद तुरंत मौके पर कर्मियों को भेजा गया। कोटी रेलवे स्टेशन पर मलबा गिरने की सूचना दूसरे रेलवे स्टेशनों को दी गई। इसके बाद सात बजे तक शिमला जाने वाली ट्रेनें दो घंटा देरी से चलीं जबकि कुछ ट्रेनेें आधा घंटा देरी से चलीं। रेलवे अधिकारी ने बताया कि कोटी टनल के समीप ट्रैक पर भारी मात्रा में मलबा आने से ट्रेनें देरी से चलीं। सात बजे तक ट्रैक को सुचारु किया गया। इसके बाद ट्रेनों की आवाजाही शुरू हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed