{"_id":"e98098d64fd93ddd2bdc3e575dfb301f","slug":"death-of-women-at-hamirpur-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जब दुपट्टा बना महिला की मौत की वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जब दुपट्टा बना महिला की मौत की वजह
ब्यूरो/ अमर उजाला, शिमला
Updated Wed, 29 Oct 2014 04:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस थाना भोरंज के अंतर्गत कौलीं के पास एक बाइक के टायर में महिला का दुपट्टा फंसने से मौत हो गई है। उसको प्राथमिक उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, लेकिन अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार वर्षा (24) पत्नी विक्रम सिंह निवासी अप्पर झरलोग तहसील भोरंज जिला हमीरपुर अपने देवर के साथ एटीएम से पैसे निकालने लदरौर जा रही थी।
जैसे ही दोनों बाइक पर कौलीं से 200 मीटर दूर पहुंचे तो वर्षा का दुपट्टा बाइक के टायर में फंस गया। टायर में दुपट्टा फंसने से वर्षा सड़क पर गिर गई और बेसुध हो गई।
विज्ञापन
इस दौरान स्थानीय लोगों की मदद से उसे तुरंत अस्पताल ले गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उल्लेखनीय है कि प्रदेश में इसी तरह से महिला का बाइक में दुपट्टा फंसने से मौत का यह दूसरा मामला है।
विज्ञापन
वहीं भोरंज पुलिस की मानें तो उनके पास हादसे संबंधी कोई शिकायत नहीं आई है। हादसा कहां और कैसे हुआ, इसकी पुलिस को कोई जानकारी नहीं है।
उधर, पुलिस अधीक्षक अजय बौद्ध का कहना है कि दुर्घटना संबंधी पुलिस के पास कोई शिकायत नहीं आई है। अगर दुर्घटना संबंधी पुलिस को कोई शिकायत मिलती है तो मामले की छानबीन की जाएगी। इस समय पुलिस में मामला दर्ज नहीं है।