फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   death during hunting in jungle.

यहां कुछ ऐसा हुआ कि शिकारी बन गया शिकार

Thu, 02 Jul 2015 12:05 AM IST
Updated Thu, 02 Jul 2015 12:05 AM IST
विज्ञापन
death during hunting in jungle.

जंगल में शिकार करने गए शिकारी के साथ कुछ ऐसा हुआ जो कि चौंकाने वाला है। शिकारी खुद ही किसी का शिकार बन गया। मामला हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले का है। खुंडियां के अंतर्गत आते गांव भौरन (अलुआ) के पास लम्बीपट्टी स्थित जंगल में शिकार करने गए एक शख्स की अन्य दो शिकारियों की गोली लगने से मौत हो गई।

विज्ञापन


जंगल में पहले से दो शिकारी शिकार करने के लिए घात लगाए हुए थे। इतने में जंगल में एक और शिकारी शिकार करने के लिए दाखिल हुआ। अन्य दोनों शिकारियों ने उसे शिकार समझकर गोली मार दी। जानकारी के अनुसार जिस व्यक्ति की मौत हुई है उसकी पहचान भौरन निवासी प्रीतम चंद के रूप में हुई है।
विज्ञापन

जंगल में पहुंचे प‌रिवार के लोग तब मिली हादसे की जानकारी

death during hunting in jungle.

प्रीतम चंद पिछली देर शाम जंगल की ओर गया था। जब वह देर शाम तक घर नहीं लौटा तो उसके भाई सहित अन्य लोग उसे जंगल में ढूंढने के लिए निकले। उसके मोबाइल पर फोन कर तो वापस जवाब नहीं मिला। जंगल में कुछ देर ढूंढने के बाद उन्हें पास ही मोबाइल की घंटी सुनाई दी। इसके बाद वे प्रीतम चंद तक पहुंचे। प्रीतम चंद वहां अचेत अवस्था में पड़ा हुआ था। परिजन उसे अस्पताल ले गए लेकिन वहां उसे मृत घोषित किया गया।

हादसे की सूचना प्रधान व पुलिस को दी गई। घटनास्थल पर पहुंचे चौकी प्रभारी एएसआई सुरेंद्र कुमार ने मामले की छानबीन शुरू की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने दो आरोपी लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी अभिषेक दुल्लर ने कहा कि गोली लगने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed