फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   death due to landslide in hamirpur.

सो रहा था उमेश और टूट पड़ी मौत

Fri, 15 Aug 2014 01:55 AM IST
Updated Fri, 15 Aug 2014 01:55 AM IST
विज्ञापन
death due to landslide in hamirpur.

भारी बारिश ने एक व्यक्ति की जान ले ली। आईटीआई समीरपुर की लांड्री में कार्यरत यूमेश (45) निवासी बिहार की मलबे में दबकर मौत हो गई। यूमेश अपने कमरे में सो रहा था। वीरवार सुबह करीब छह बजे कमरे में मलबा घुस आया।

विज्ञापन


इससे वह दब गया। हालांकि दूसरे कमरे में सो रहे यूमेश के बेटे पर मौत के क्रूर पंजे नहीं पहुंच सके। बेटा रवि आईटीआई कर रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। प्रशासन की तरफ से पीड़ित परिवार को 5 हजार रुपये फौरी राहत जारी की गई है।
विज्ञापन

आईटीआई समीरपुर में कार्यरत था

death due to landslide in hamirpur.

यूमेश पिछले आठ वर्षों से आईटीआई समीरपुर में लांड्री में कार्यरत था। यूमेश के साथ उसके दो बेटे भी रहते हैं। लांड्री पर लहासा गिर गया। ल्हासा गिरने से यूमेश दब गया। दूसरे कमरे में उसका बेटा रवि सो रहा था जो बच गया है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस चौकी अवाहदेवी से एएसआई शांतिस्वरूप के नेतृत्व में टीम घटना स्थल पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। पटवारी संत राम गुलेरिया ने मौके पर पहुंच कर पीड़ित परिवार को प्रशासन की तरफ से 5 हजार रुपये फौरी राहत जारी की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed