फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Deadbody found in IPH water supply tank in kullu himachal pradesh

पानी से भरे आईपीएच के टैंक से मिला युवक का शव, लोग पीते रहे पानी

Tue, 09 Oct 2018 12:00 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सैंज/कुल्लू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सैंज/कुल्लू Updated Tue, 09 Oct 2018 12:00 PM IST
विज्ञापन
Deadbody found in IPH water supply tank in kullu himachal pradesh

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले की सैंज घाटी की सुचैहण पंचायत में पीने के पानी से भरे टैंक से युवक का शव बरामद होने से सनसनी मच गई। अपरनाही गांव के साथ लगते जंगल में बना यह टैंक आईपीएच का है, जिससे इलाके के आधा दर्जन गांवों को पानी सप्लाई हो रहा था।

विज्ञापन


पुलिस ने टैंक को खाली कराने के बाद शव को फोरेंसिक जांच के लिए मंडी भेज दिया है। मृतक की पहचान रोशन लाल 28 वर्षीय निवासी तांदी पंचायत धाऊगी के रूप में हुई है। प्रथम दृष्टया इस मामले को दुर्घटना के तौर पर लिया जा रहा है। लेकिन पुलिस ने संदिग्ध मौत की धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर नारायण सिंह ने बताया कि सात अक्तूबर रविवार देर शाम को सुचैहण पंचायत के वार्ड सदस्य ने फोन पर शव मिलने की सूचना दी। पुलिस फौरन गांव पहुंच गई और पानी से भरे आईपीएच के टैंक को खाली कराया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

Deadbody found in IPH water supply tank in kullu himachal pradesh

ग्रामीणों की मदद से शव को टैंक से बाहर निकाला गया। पुलिस को घटनास्थल से युवक के जूते और पर्स भी मिले है। बताया जा रहा है कि अपरनाही गांव में चार और पांच अक्तूबर को मेला लगा हुआ था।  स्थानीय लोगों ने युवक को अंतिम मेले के दिन मेला मैदान में देखा था। जांच अधिकारी एसआई नारायण सिंह ने बताया कि मृतक के शरीर में किसी तरह के चोट के निशान नहीं मिले हैं।

मौत का कारण हादसा है या हत्या, इसकी जांच की जा रही है। डीएसपी कुल्लू आशीष शर्मा ने कहा कि पुलिस आईपीसी की धारा 174 के तहत मामले की जांच कर रही है। फोरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद युवक की मौत के कारण स्पष्ट होंगे। इसके बावजूद पुलिस सभी एंगल से जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed