फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   dead man open eyes and start walking

अरे ये क्या! आधे रास्ते में उठकर खड़ा हो गया ‘मुर्दा’

Sat, 05 Apr 2014 09:55 PM IST
बयूरो/ अमर उजाला, शिमला
बयूरो/ अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 05 Apr 2014 09:55 PM IST
विज्ञापन
dead man open eyes and start walking

राजधानी के मालरोड के व्यापारी को मरा हुआ मानकर परिजन चंडीगढ़ से वापस शिमला ला रहे थे लेकिन सोलन पहुंचते ही वह जी उठे।

विज्ञापन


आनन-फानन में परिजनों ने उन्हें राज्य के सबसे बड़े इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल व्यापारी का उपचार आईजीएमसी के पुरुष मेडिकल वार्ड में चल रहा है।

हालांकि डॉक्टरों ने इनकी गंभीर हालत को देखते हुए आईसीयू में शिफ्ट कर दिया है।

वहीं, परिजन इसे भगवान का चमत्कार मान रहे हैं और जी-जान से तीमारदारी में जुटे हैं।

दो अप्रैल को एडमिट करवाया था

dead man open eyes and start walking

शेरे पंजाब से स्कैंडल प्वाइंट की ओर माल रोड की पहली दुकान में श्याम सुंदर गुप्ता गिफ्ट आइट्मस बेचते हैं। लंबे समय से इन्हें सांस लेने में तकलीफ है।

बीते दो अप्रैल को परिजन जांच के लिए श्याम सुंदर को चंडीगढ़ ले गए। यहां इन्हें निजी अस्पताल में भर्ती किया गया। बेटे सोनू ने बताया कि दो, तीन और चार अप्रैल को पिता अस्पताल में भर्ती रहे।

इस दौरान उनके शरीर में कोई हरकत नहीं हुई। डॉक्टरों ने पिता के शरीर में प्राण नहीं होने की बात कही। इसलिए वह निजी अस्पताल छोड़ पीजीआई पहुंचे।

पीजीआई के डॉक्टर ने जांच के बाद पिता को मृत घोषित कर दिया है। शुक्रवार को एंबुलेंस में पिता को लेकर वह शिमला लौट रहे थे। एकाएक सोलन के पास पहुंचते ही पिता ने टांग और पांव हिलाना शुरू किया।

आंखें भी खोल दीं। पिता को घर लाने की बजाय वे सीधे आईजीएमसी में लेकर गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

आईसीयू में शिफ्ट किया

dead man open eyes and start walking

श्याम सुंदर गुप्ता की बेटी मंजू ने बताया कि चंडीगढ़ के डाक्टरों ने अपनी ओर से पिता को मृत ही घोषित कर दिया था। कहा था कि अब कोई उम्मीद नहीं है।

मंजू ने बताया कि निजी अस्पताल से उम्मीद टूटने के बाद पिता को एंबुलेंस में वह पीजीआई ले गए। एंबुलेंस परिसर में खड़ी कर भाई सोनू अस्पताल से एक डॉक्टर को अपने साथ लाया। डॉक्टर ने एंबुलेंस में जांच के बाद पिता को मृत बताया।

गुप्ता के रिश्तेदार सुरेश ने बताया कि सभी रिश्तेदार श्याम सुंदर के स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं।

आईजीएमसी के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रमेश ने बताया कि श्याम सुंदर गुप्ता को पुरुष मेडिकल यूनिट से आईसीयू में शिफ्ट कर दिया है। डॉक्टर गहनता से जांच कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed